इलाहाबाद का नाम बदलने पर अखिलेश यादव का तंज, पूछा- क्या अमरूद का नाम भी बदल गया है?

Akhilesh Yadav Latest News, लखनऊ। उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री व समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव (Akhilesh Yadav) ने शहरों के नाम बदलने को लेकर योगी सरकार पर तंज कसा है। दरअसल, शनिवार को अखिलेश यादव ने अपने ऑफिशियल ट्विटर हैंडल से एक तस्वीर साझा की है। तस्वीर साझा करते हुए अखिलेश यादव ने पूछा क्या इलाहाबादी अमरूद का नाम भी बदल गया है?

Akhilesh Yadav asked on changing the name of the cities of Uttar Pradesh - has the name of Guava also changed?

क्या इलाहाबादी अमरूद का नाम भी बदल गया है: अखिलेश
पूर्व सीएम और सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव शुक्रवार को बरेली, रामपुर के दौरे पर थे। इस दौरान बीच सड़क पर उन्होंने एक ठेले से अमरूद खरीदे। अमरूद खरीदने की एक तस्वीर साझा करते हुए अखिलेश यादव ने लिखा, 'भाई अभी भी सबसे प्रसिद्ध अमरूद 'इलाहाबादी अमरूद' कहलाता है या उसका भी नाम बदलकर 'प्रयागराजी अमरूद' हो गया है?'

पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे का बदला नाम
बरेली पहुंचे अखिलेश यादव ने कहा कि सभी एक्सप्रेस-वे सपा सरकार की देन हैं। देश का पहला एक्सप्रेस-वे सपा शासनकाल में ही बनाया गया। हमने उस पर मिराज विमान तक उतरवा दिया और बरेली के हाल ऐसे हैं कि यहां काम चलना तक मुश्किल हो गया है। कहा कि पूर्वांचल एक्सप्रेस वे भी हमारी ही योजना थी। मौजूदा प्रदेश सरकार ने इसका नाम तो बदल दिया लेकिन इसके निर्माण के लिए बजट जारी नहीं किया। इस कारण इस एक्सप्रेस-वे का निर्माण चार साल बाद भी पूरा नहीं हो पाया है। वही, सपा की सरकार में एक्सप्रेस-वे 21 महीने में पूरा कर दिया गया था।

2017 में बदला था मुलसराय स्टेशन का नाम
दरअसल, मुख्यमंत्री बनने के बाद योगी आदित्यनाथ ने स्टेशन के साथ जिलों का नाम बदलना शुरू किया था। योगी सरकार ने साल 2017 में सबसे पहले मुगलसराय स्टेशन का नाम बदला था। राज्य सरकार के प्रस्ताव को केंद्र सरकार की मंजूरी मिलने के बाद अगस्त 2018 में मुगलसराय स्टेशन पंडित दीन दयाल उपाध्याय स्टेशन बन गया। इसके अलावा मुगलसराय तहसील का नाम बदलकर पंडित दीन दयाल उपाध्याय तहसील कर दिया गया है।

फैजाबाद और इलाहाबाद का भी बदला नाम
इसके अलावा योगी सरकार ने यूपी के दो जिलों फैजाबाद और प्रयागराज के नाम भी बदल दिए। फैजाबाद का नाम बदलकर अब अयोध्या कर दिया गया है। साथ ही संगम नगरी इलाहाबाद का नाम बदलकर प्रयागराज कर दिया गया है। इसके अलावा यूपी के कई जिलों के नाम बदलने की भी मांग उठ रही हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+