अखिलेश ने योगी सरकार पर कोरोना से जान गंवाने वालों के आंकड़े छिपाने का लगाया आरोप

लखनऊ, 22 जून: समाजवादी पार्टी अध्यक्ष अखिलेश यादव ने उत्तर प्रदेश की योगी सरकार पर कोरोना वायरस के संक्रमण से मारे गए लोगों का आंकड़ा छिपाने का बड़ा आरोप लगाया है। अखिलेश ने दावा किया कि मृत्यु का आंकड़ा सरकार द्वारा दिए गए आंकड़ों से 43 गुना अधिक है।

akhilesh yadav accused yogi government of hiding figures of people who lost life due to corona

'मृत्यु का आंकड़ा सरकार के आंकड़ों से 43 गुना तक अधिक'

सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने मंगलवार को ट्वीट में लिखा, "सूचना के अधिकार के तहत मिली जानकारी से ये भंडाफोड़ हुआ है कि 31 मार्च, 2021 तक के कोरोनाकाल में 9 महीनों में उप्र के 24 ज़िलों में मृत्यु का आंकड़ा सरकार द्वारा दिये गये आँकड़ों से 43 गुना तक अधिक है। हालांकि, अखिलेश ने ट्वीट में यह नहीं बताया है कि सूचना के अधिकार के तहत यह जानकारी किसे और कब दी गई।

'अपना मुंह छिपा रही है बीजेपी सरकार'

अखिलेश यादव ने ट्वीट में कहा, "राज्य की बीजेपी सरकार मृत्यु के आंकड़े नहीं दरअसल अपना मुंह छिपा रही है।" बता दें, अखिलेश यादव यूपी की योगी सरकार को लगातार घेरने में जुटे हैं। दो दिन पहले अखिलेश ने कोरोना के टीकाकरण को लेकर भाजपा पर निशाना साधा था। उन्होंने कहा कि कोरोना से बचाव में 'रक्षा कवच' के रूप में प्रचारित टीकाकरण की रफ्तार भाजपा की संकीर्ण राजनीति के चलते धीमी हो चली है। प्रदेश भर में टीकाकरण में लापरवाही की शिकायतें हो रही हैं। भाजपा सरकार ने दीपावली तक सबको टीका देने का लक्ष्य घोषित किया पर लगता नहीं कि वह पूरा हो पाएगा। खुद भाजपा सरकार की रीति-नीति भी अस्पष्ट है जिससे टीकारण विवादों में घिरता जा रहा है और लोगों की जिंदगी से खिलवाड़ के हालात पैदा हो रहे हैं। भाजपा कोरोना वैक्सीन को लेकर प्रदेश में सिर्फ राजनीति कर रही है और जनता पिस रही है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+