कांग्रेस से गठबंधन हुआ तो 300 से अधिक सीटें जीतेंगे- अखिलेश यादव
अखिलेश यादव ने एक बार फिर से यूपी चुनावों से पहले गठबंधन की वकालत की, बोले अगर गठबंधन हुआ तो हम 300 से अधिक सीटें जीतेंगे।
लखनऊ। यूपी में चुनावी समर में गठबंधन की कवायद लगातार जारी है, मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने एक बार फिर से कांग्रेस के साथ गठबंधन की बात कही है, हालांकि उन्होंने साफ कुछ भी कहने से इनकार किया है लेकिन गठबंधन की वकालत की है।

यूपी में दलितों को रिझाने के लिए कांग्रेस का मेगा प्लान
सपा मुखिया तय करेंगे
अखिलेश यादव ने कहा कि गठबंधन के बारे में मैं कोई फैसला नहीं ले सकता हूं, इस बारे में मै तय नहीं कर सकता। उन्होंने कहा कि गठबंधन का फैसला लेने का अधिकार सपा मुखिया मुलायम सिंह यादव को है।
महागठबंन पर अखिलेश ने कहा कि वह सिर्फ इस मामले में सुझाव दे सकता हूं और वह मैं मीडिया के सवालों के जरिए देता रहता हूं। लेकिन इसपर अंतिम फैसला राष्ट्रीय अध्यक्ष ही लेंगे।
नोटबंदी के बाद मायावती और अखिलेश के पास का कालाधन बेकार हो गया- अमित शाह
कांग्रेस के साथ गठबंधन से मिलेंगी 300 से अधिक सीटें
कांग्रेस के साथ गठबंधन की वकालत करते हुए अखिलेश ने कहा कि हम तो सरकार बनाने जा रहे हैं लेकिन गठबंधन के बाद हम 300 से ज्यादा सीटें जीतेंगे। जिससे विपक्षी दलों को साफ हो जाएगा कि हमने प्रदेश के विकास के लिए कितना काम किया है।
पत्थर वाली सरकार को हिसाब देना होगा
बसपा सुप्रीमो मायावती पर हमला बोलते हुए अखिलेश ने कहा कि बसपा को बताना होगा कि उसने प्रदेश में क्या विकास किया है। पत्थर वाली सरकार ने आम जनता का पैसाल पानी की तरह बहाया लेकिन प्रदेश का विकास नहीं हुआ।












Click it and Unblock the Notifications