बड़ा इमामबाड़ा पर शूटिंग करना पड़ा महंगा, कुणाल खेमू घायल

लखनऊ। पाकिस्तानी गायक के एल्बम शूट के दौरान एक्टर कुणाल खेमू का लोगों ने जमकर विरोध किया। विरोध इस कदर बढ़ गया कि प्रदर्शनकारियों ने पथराव कर दिया जिसमें खेमू खायल हो गये हैं। लखनऊ के बड़ा इमामबाड़ा के पास गाने की शूटिंग चल रही थी जिसका एक संप्रदाय के लोगों ने विरोध करना शुरु कर दिया। लोगों ने इमामबाड़े के बाहर शूटिंग का विरोध किया था।

Actor Kunal Khemu injured during an album Shoot in Lucknow

शूटिंग के विरोध में लोग नारे लगाने लगे थे, लेकिन विरोध के बाद भी जब शूटिंग जारी रही तो लोगों ने पथराव कर दिया जिसमें खेमू को मामूली चोटें आयी हैं। जिस गाने की वीडियो शूट हो रहा था उसे पाकिस्तानी गायक राहत फतेह अळी खान गा रहे हैं।

राहत फतेह अली खान इस गाने की रिकॉर्डिंग के लिए लखनऊ में ही मौजूद हैं। एल्बम का नाम सांवरे हैं जिसके प्रोड्यूसर निखिल द्विवेदी हैं। निखिल ने बताया कि शूटिंग की परमीशन के लिए हमने आवेदन किया है लेकिन अभी तक इसकी अनुमति नहीं मिली है।

इस पूरे मामले में लखनऊ की एसएसपी मंजिल सैनी का कहना है कि यह शूटिंग बिना इजाजत चल रही है, जिसमें उपद्रवियों ने पथराव कर दिया है जिनके खिलाफ मामला दर्ज कर दिया गया है। जिस गाने की शूटिंग लखनऊ में चल रही थी उसे अनुपमा राग ने लिखा है और इसे कंपोज भी उन्होंने ही किया है। वीडियो में कुणाल खेमू और मिस इंडिया वर्तिका सिंह हैं। यह गीत सेना की पृष्णभूमि पर है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+