लखनऊ: मूक-बधिर मां के सामने किशोरी से किया दुष्कर्म, पीड़िता ने खाया जहर

लखनऊ। उन्नाव गैंगरेप का मामला अभी शांत भी नहीं हुआ था कि राजधानी लखनऊ में रविवार को एक किशोरी के साथ दुष्कर्म मामला सामने आया है। घटना से आहत होकर पीड़िता ने जहरीला पदार्थ खाकर जान देने की कोशिश की। पीड़िता को इलाज के लिए ट्रामा सेंटर में भर्ती कराया गया है, जहां उसकी हालत गंभीर बनी हुई है। बता दें कि आरोपी ने ने यह दरिंदगी किशोरी की मूक-बधिर मां के सामने की।

a teenage girl physical attack in front of her mother

जानकारी के अनुसार, मामला लखनऊ के मडियांव थाना क्षेत्र के एक इलाके की है। यहां 17 वर्षीय किशोरी अपने पिता और मूक बाधिर मां के साथ रहती है। पीड़िता के पिता एक किसान है। बता दें कि बीते शनिवार की शाम पीड़िता के पिता काम के सिलसिले में घर से बाहर गए हुए थे। घर पर मूक-बधिर मां बेटी अकेली थी। आरोप है कि इसी दौरान पड़ोस में रहने वाला युवक सुरेन्द्र घर पहुंचा और घर में खाना बना रही किशोरी के साथ जबरन दुष्कर्म किया और धमकी देता हुआ फरार हो गया।

पीड़िता के पिता जब घर पहुंचे तो किशोरी बेसुध हालत में पड़ी मिली, जिसके बाद उसे ट्रामा सेंटर में भर्ती कराया। डॉक्टरों ने पीड़ित के परिजनों को बताया कि उसने जहरीला पदार्थ खाकर जान देने की कोशिश की। वहीं, मौके पर पहुंची मड़ियांव थाने की पुलिस ने किशोरी के बयान दर्ज किए है। किशोरी के बयान के आधार पर आरोपी के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज आरोपी युवक को गिरफ्तार कर लिया है। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+