Lucknow: ठाकुरगंज थाने पहुंची युवती, बोली- मेरी पत्नी को उसके परिजनों ने बना लिया है बंधक, उसे मुक्त कवा दों

Lucknow News, लखनऊ। उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ से एक चौंकाने वाली खबर सामने आई है। दरअसल, यहां एक युवती मंगलवार की शाम ठाकुरगंज कोतवाली पहुंची और बस एक रट लगाती रही कि मेरी पत्नी को परिवारीजनों ने बंधक बना लिया है। उसे मुक्त कवा दें। युवती की बात सुनकर कोतवाली में मौजूद पुलिसकर्मी पहले तो हैरान हो गए और रिश्तों के इस चक्कर से पुलिसकर्मियों का दिमाग भी चकरा गया। लेकिन जैसे ही पुलिस को पूरा मामला समझ आया तो पुलिस ने दोनों को फिर मिलवा दिया।

A girl reached Thakurganj police station and pleaded with the police to save her wife

ये पूरा मामला ठाकुरगंज कोतवाली क्षेत्र का है। मंगलवार (09 फरवरी) की शाम को एक युवती भागी-भागी कोतवाली पहुंची और पुलिस से मदद की गुहार लगाई। युवती ने पुलिस को बताया कि उसका क्षेत्र की रहने वाली एक युवती से प्रेम-प्रसंग चला रहा था। उसने 17 नवंबर 2020 को बुद्धेश्वर मंदिर में उससे शादी कर ली। हालांकि, इस शादी से दोनों के परिजन खुश नहीं थे। वहीं, प्रभारी निरीक्षक सुनील कुमार दुबे बताया कि इस बीच युवती के परिवारवालों ने दोनों को घर में बंद कर दिया।

थाने पहुंची युवती ने बताया कि परिवारजनों ने हमें घर में कैद कर दिया और हमें पीटा भी गया। मैं किसी तरह छत से कूदकर बाहर निकली हूं और सीधे थाने पहुंच गई। लेकिन मेरी पत्नी अभी भी वहीं कैद है। प्रभारी निरीक्षक ठाकुरगंज सुनील दुबे के मुताबिक, दोनों बालिग हैं। दोनों शादी कर चुकी हैं, साथ रहना चाहती हैं। लेकिन परिवारीजन इसका विरोध कर रहे थे। मंगलवार शाम एक युवती थाने आई थी और एक शिकायती पत्र दिया। उसी के आधार पर दूसरी युवती को भी घर से छुड़वाया गया है। साथ ही पुलिस ने दोनों युवतियों के परिवारीजनों के बीच समझौता करवा दिया।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+