6 साल की बच्ची घर में जिसे कहती थी मामू, उसी ने रेप कर बेड के नीचे छिपाई लाश

लखनऊ। यूपी के लखनऊ में सआदतगंत कोतवाली इलाके से लापता छह वर्षीय मासूम का गला रेतकर हत्या कर दी गयी। उसका खून से लथपथ शव पिता के दोस्त के घर में बेड के नीचे मिलने से सनसनी फैल गयी। मोहल्ले वाले उसे लेकर अस्पताल दौड़े जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। आनन-फानन में घटना की सूचना पुलिस को दी गयी। पुलिस पर लापरवाही बरतने का आरोप लगाकर स्थानीय लोगों ने कोतवाली का घेराव कर जमकर हंगामा किया और नारे लगाये।

पुलिस को करना पड़ा लाठीचार्ज

पुलिस को करना पड़ा लाठीचार्ज

देखते-देखते दरगाह हजरत अब्बास रोड पर सैकड़ों की संख्या में पहुंच कर स्थानीय लोगों ने प्रदर्शन करना शुरू कर दिया। प्रदर्शन के दौरान बवाल होता देख पुलिस ने लोगों पर लाठीचार्ज भी कर दिया जिसके बाद भगदड़ मच गई। इसके बाद पुलिस ने स्थिति को कंट्रोल में किया। हालांकि घटना के बाद एसएसपी कलानिधि नैथानी ट्रॉमा सेंटर पहुंचे। उन्होंने पूरे मामले की पड़ताल करने के बाद बयान देते हुए कहा कि इस मामले में बबलू नाम के एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया गया है जिसको बच्ची मामू कहती थी। बबलू बच्ची के पिता का दोस्त है।

आरोपी नशे की हालत में मिला

आरोपी नशे की हालत में मिला

मिली जानकारी के मुताबिक, रविवार शाम करीब छह साल की बच्ची 4 बजे घर से अचानक लापता हो गयी थी। इसके बाद परिजनों ने खोजबीन शुरू की लेकिन उसका कोई पता नहीं चल सका। जब बच्ची गायब हुई तो पुलिस के पास पहुंचे पिता ने दोस्त बबलू पर शक जाहिर किया। पुलिस ने बबलू को तलाश किया तो वह नशे की हालत में मिला। उधर पुलिस ने उसे गिरफ्तार किया, इधर बच्ची के परिजन उसे तलाशते हुए बबलू के घर पहुंच गए। बबलू के घर का ताला तोड़कर तलाशी ली गई तो बेड के नीचे खून से लथपथ बच्ची की लाश मिली। उसके गले पर धारदार हथियार के निशान थे।

आरोपी के घर में मिली बच्ची की लाश

आरोपी के घर में मिली बच्ची की लाश

बच्ची के घर में आरोपी का आना-जाना था। रविवार को दोपहर में पिता और उनके दोस्त ने साथ खाना खाया। इसके बाद बच्ची का पिता काम पर चला गया। इधर आरोपी फिर से लौटकर बच्ची के घर आया और उसे बहला-फुसलाकर अपने घर ले गया। वहां उसने बच्ची के साथ रेप किया और गला रेतकर हत्या कर दी। बच्ची के परिजनों ने आरोपी के घर में तोड़फोड़ कर दी और बवाल के बाद इलाके में तनाव की वजह से कई थानों की फोर्स बुलानी पड़ी। एसएसपी कलानिधि नैथानी ने कहा कि शव को कब्जे में लेकर मेडिकल परीक्षण के लिए भेज दिया है और आगे की कार्रवाई की जा रही है।

यह भी पढ़ें: छात्रा ने सैंडिल से मनचले को पीटा, फिर भीड़ ने भी की धुनाई, हाथ मिलाकर थानेदार बोले- शाबास बिटिया!

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+