छात्रा ने सैंडिल से मनचले को पीटा, फिर भीड़ ने भी की धुनाई, हाथ मिलाकर थानेदार बोले- शाबास बिटिया!

अमरोहा। उत्तर प्रदेश में अमरोहा जनपद के हसनपुर स्थित सुखदेव इंटर कॉलेज की कुछ छात्राओं को एक मनचला महीनेभर से परेशान कर रहा था। वह उन पर भद्दे कमेंट्स करता था। वह बाइक पर आता था। बीते रोज छात्राओं का सब्र टूट गया। 11वीं कक्षा की दो छात्राओं ने हिम्मत दिखाते हुए मनचले को जवाब दिया। छात्राओं द्वारा हाथ छोड़ते ही आस-पास मौजूद लोग सारा माजरा समझ गए। फिर क्या था, भीड़ ने मनचले की पिटाई शुरू कर दी। कुछ युवकों ने मनचले की हेकड़ी निकालने के लिए जमकर थप्पड़ और घूंसे मारे। इस घटना का वीडियो भी बनाया गया। उसके बाद छात्राएं हसनपुर कोतवाली पहुंचीं। जहां मनचले को भी लाया गया। वहां पुलिस ने मामला दर्ज किया और मनचले के खिलाफ वैधानिक कार्रवाई शुरू कर दी।

हाथ मिलाकर प्रभारी निरीक्षक ने की छात्रा की तारीफ

हाथ मिलाकर प्रभारी निरीक्षक ने की छात्रा की तारीफ

छात्राओं के हौसले को दाद देते हुए हसनपुर कोतवाली के प्रभारी निरीक्षक आर.पी. शर्मा ने उनकी तारीफ की। उन्होंने दोनों बालिकाओं को हिम्मतवाली बताया। उनसे हाथ मिलाते हुए शाबासी भी दी। आर.पी. शर्मा ने कहा कि पुलिस इलाके में मनचलों पर कड़ी कार्रवाई करेगी। उन्होंने कहा कि पुलिस महिला जागरूकता अभियान के अंतर्गत स्कूल-कॉलेजों में जा-जाकर लड़कियों को जागरुक कराती रही है। उसी का नतीजा है कि इन लड़कियों ने इस मनचले की पिटाई की है।

पिछले एक महीने से लगातार परेशान कर रहा था

पिछले एक महीने से लगातार परेशान कर रहा था

वीडियो में आप देख सकते हैं कि मनचले की किस तरह पिटाई हो रही है। छात्राओं का कहना है कि वह पिछले एक महीने से लगातार परेशान कर रहा था। वह गंदी हरकतें किया करता था।

मनचले को राहगीर थप्पड़ मारकर निकलते रहे

मनचले को राहगीर थप्पड़ मारकर निकलते रहे

लोगों ने उसे उसकी बाइक पर खड़ा करके ही पीटा। उसके गिरेबान को पकड़कर थप्पड़ मारे गए। सरेराह उसे पिटता देख राहगीरी भी समझ गए कि वह कोई अपराधी है। लिहाजा हर कोई उस पर हाथ साफ करके चलता बना।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+