पशुपालन भर्ती घोटाला: सीएम योगी ने की बड़ी कार्रवाई, डायरेक्टर समेत 6 अफसरों को किया सस्पेंड

Lucknow News, लखनऊ। समाजवादी पार्टी सरकार के दौरान 2012-13 में हुई पशुधन अधिकारियों की भर्ती में हुए घोटाले का जिन्न निकाल कर सामने आया है। पशुधन विभाग में घोटाला सामने आने के बाद उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने डायरेक्टर चरण सिंह यादव समेत 6 अफसर सस्पेंड कर दिया है। बता दें कि 28 दिसंबर 2017 को योगी सराकर ने घोटाला सामने आने के बाद एसआईटी को जांच करने के आदेश दिए थे।

 6 officers suspended for recruitment scam in Animal Husbandry Department

यह है मामला
समाजवादी पार्टी सरकार के कार्यकाल में 17 मंडलों में 1,198 पशुधन प्रसार अफसरों की भर्ती निकली थी। चेहतों को भर्ती करने के लिए इसमें बड़ी गड़बड़ी की गई। 1005 अभ्यर्थियों को चयन के बाद ट्रेनिंग दी गई और जॉइन करवा दिया गया। जिसके बाद 34 अभ्यर्थियों ने रिट दाखिल की तो हाईकोर्ट ने एसआईटी से जांच करवाने को कहा। सरकार ने एसआईटी को दिसंबर में यह जांच सौंपी।

अब हुई कार्रवाई
शुरुआती जांच में एसआईटी ने सभी मंडल के अपर निदेशक ग्रेड 2 के अधिकारियों से पूछताछ की थी। साथ ही तत्कालीन पशुधन विभाग के निदेशक रुद्र प्रताप से भी पूछताछ की थी। एसआईटी ने जांच के बाद शासन को अपनी रिपोर्ट भेजी। इसके बाद मुख्यमंत्री ने निदेशक के साथ छह अपर निदेशक को निलंबित करने का आदेश दिया। इसी कड़ी में अपर निदेशक अशोक कुमार सिंह, बस्ती के अपर निदेशक जीसी द्विवेदी, लखनऊ मंडल के अपर निदेशक डॉक्टर हरिपाल, बरेली मंडल के अपर निदेशक एपी सिंह और अयोध्या अपर निदेशक अनूप श्रीवास्तव पर सस्पेंशन की कार्रवाई की गई है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+