यूपी में 500 नये कोर्ट में 4600 कर्मचारियों को मिलेगी नौकरी

लखनऊ। उत्तर प्रदेश में आने वाले समय में कुल 500 नये अधीनस्थ न्यायलयों की स्थापना की जाएगी। जिसमें 4600 से अधिक पदों पर कर्मचारियों व अधिकारियों की भर्ती को हरी झंडी मिल गयी है। यूपी में 500 अधीनस्थ न्यायालयों में 100 अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश के जबकि सिविल जज सीनियर डिवीजन के 100 न्यायालय व सिविल जज जूनियर डिवीजन के 300 न्यायालयों की स्थापना की जाएगी।

BSNL में निकली 2700 पदों पर नौकरी, पढ़ें पूरा विवरण यहां

500 new subordinate court to give job to 4600 in Uttar Pradesh

सिविल जज सीनियर व अपर जिला सत्र न्यायाधीश के न्यायालयों में 11-11 पदों पर भर्ती की जाएगी। जबकि इनके गठन होने के बाद इनमें 2200 कर्मचारियों की भर्ती की जाएगी। वहीं जूनियर डिवीजन में 300 न्यायालयों में कुल 2400 भर्ती की जाएगी यानि हर न्यायलय में तीन कर्मचारियों की भर्ती।

यह सभी पद अगले साल फरवरी तक भर लिये जायेंगे। प्रमुख सचिव न्याय रंगनाथ पांडने ने बताया कि न्यायलयों में स्थापना व नये पदों पर भर्ती के लिए शासन से आदेश जारी कर दिया गया है। जबकि इसकी मंजूरी के लिए उच्च न्यायालय व केंद्र सरकार को प्रस्ताव भेजा जा चुका है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+