यूपी में 4000 शिक्षकों की होगी भर्ती, जल्द शुरु होगी प्रक्रिया
लखनऊ। उत्तर प्रदेश में स्कूलों बंपर भर्ती एक बार फिर शुरू हो गयी है। चार हजार उर्दू शिक्षकों की भर्ती की घोषणा बेसिक शिक्षा मंत्री अहमद हसन ने की है।

अहमद हसन ने कहा कि प्रदेश में उर्दू के शिक्षकों की नियुक्तियां काफी लंबे समय से लंबित थी। ऐसे में पूर्व में चार हजार उर्दू शिक्षकों की भर्ती होने के बाद एक बार फिर से चार हजार शिक्षकों की भर्ती होगी।
अहमद हसन ने कहा कि उर्दू ऐसी भाषा है जो देश के एक बड़े तबके में बोली और समझी जाती है। शिक्षामंत्री नवोदय जवाहर स्कूल में प्रशिक्षु शिक्षकों के कार्यक्रम में बोल रहे थे।
बहरहाल देखने वाली बात यह है कि इन शिक्षकों की भर्ती के लिए सरकार कब नोटिफिकेशन जारी करती है। लेकिन 4 हजार शिक्षकों की भर्ती की खबर से शिक्षक बनने की आस लगाये छात्रों में खुशी की लहर है।












Click it and Unblock the Notifications