शादी से लौटते समय उजड़ गया सुहाग, NH-44 पर बिलखती रही पत्नी
Uttar pradesh news in hindi, ललितपुर। यूपी के ललितपुर में राष्ट्रीय राजमार्ग-44 पर एक ट्रक ने बाइक सवार दंपति को रौंद डाला। बाइक पर सवार शख्स की मौत हो गई, जबकि उसकी पत्नी घायल हो गई। दोनों अपने भांजे की शादी समारोह से लौट रहे थे। मृतक की पहचान कस्बा सौजना निवासी 40 वर्षीय जग्गू के तौर पर हुई है, जो कि 38 वर्षीय पत्नी गेंदा बाई के साथ मध्य प्रदेश के जिला सागर के कस्बा खुरई से लौट रहा था। सूचना पर पहुंची पुलिस ने मृतक के शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

वहीं, मृतक की पत्नी घटनास्थल पर बिलखती रही। बाद में उसे पुलिस ने ट्रक चालक को हिरासत में ले लिया और ट्रक जब्त कर लिया। पुलिस ने बताया कि दंपति मध्य प्रदेश के जिला सागर के कस्बा खुरई में आयोजित अपने भांजे की शादी समारोह से लौट रहे थे। दोपहर में वे जब सागर ललितपुर राष्टीय राजमार्ग-44 पर स्थित अमझरा मंदिर के निकट पहुंचे ही थे कि पीछे से तेज गति से आ रहे ट्रक ने उन्हें रौंद दिया। जिसके चलते पति की मौके पर मौत हो गई, वहीं पत्नी घायल हो गई।
लोकसभा चुनाव 2019 से जुड़ी सभी जानकारी यहां पढ़ें
थानाध्यक्ष नाराहट वीरेंद्र कुमार का कहना है कि मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। उसकी पत्नी का उपचार कराया जाएगा। मृतक सौजना निवासी था।












Click it and Unblock the Notifications