बारिश के बाद बिल से निकले नाग-नागिन, डेढ़ घंटे तक किया रोमांस, VIDEO हुआ वायरल
ललितपुर, 11 जुलाई: यूपी के ललितपुर में बारिश होते ही नाग-नागिन का एक जोड़ा अपने बिल से बाहर आ गया और रोमांस करने लगा। नाग-नागिन का रोमांस देखने के लिए लोगों की भीड़ लग गई। इस दौरान कुछ लोगों ने नाग नागिन का वीडियो भी बना लिया, जो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। लोगों ने बताया कि गांव में अक्सर कई प्रजाति के सांप दिख जाते हैं। हालांकि, नाग नागिन के इस तरह डांस करने का मामला दुर्लभ है।

बारिश के बाद डेढ़ घंटे तक डांस करते रहे नाग नागिन
बताया जा रहा है कि मामला मड़ावरा इलाके के रनगांव का है। स्थानीय लोगों ने बताया कि बारिश के बाद खेत से नाग-नागिन का जोड़ा बाहर निकला और दोनों ने जमकर डांस किया। नाग-नागिन बारिश के बाद करीब डेढ़ घंटे तक डांस करते रहे। दोनों कभी जमीन पर एक साथ रेंगते तो कभी खड़े होकर एक दूसरे से लिपटे नजर आए। नाग नागिन के रोमांस को देखने के लिए लोगों की भीड़ लग गई।

गांववाले बोले- कम ही दिखता है ऐसा दुर्लभ नजारा
गांव के लोगों का कहना है कि अक्सर बारिश के बाद इलाके में अलग-अलग प्रजाति के सांप दिखाई देते हैं। इस दौरान नाग-नागिन का जोड़ा भी नजर आ जाता है। हालांकि नाग-नागिन का ऐसा डांस कभी कभार ही देखने को मिलता है।

डेढ़ घंटे तक रोमांस के बाद बिल में चले गए नाग-नागिन
ग्रामीणों के मुताबिक, करीब डेढ़ घंटे तक रोमांस करने के बाद नाग नागिन अपने बिल में चले गए। कुछ लोगों का कहना है कि सावन के महीने से पहले अक्सर नाग-नागिन नृत्य करते हैं, तो वहीं कुछ लोग इस घटना को शुभ-अशुभ से भी जोड़कर देख रहे हैं। फिलहाल, नाग-नागिन का यह रोमांस सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है और लोग जमकर देख रहे हैं।












Click it and Unblock the Notifications