Lalitpur News: अचानक आसमान की ओर उड़ने लगा पानी, गांव वाले दंग, जानें क्या है इसका असली रहस्य?

Lalitpur News: यूपी के ललितपुर जनपद के सजनाम बांध पर गुरुवार को एक अद्भुत दृश्य सभी को चौंका दिया। बारिश से उफनते बांध के बीच अचानक हवा का एक तेज भंवर उठता दिखाई दिया जो देखते ही देखते बवंडर का रूप ले लिया।

यह नजारा देखकर वहां पर मौजूद लोग हैरान रह गए। बांध के पानी से उठता गोलाकार हवा और पानी का स्तंभ कुछ समय तक आसमान की ओर बढ़ता रहा। देखने वालों को यह ऐसा प्रतीत हो रहा था कि आसपमन पानी को ऊपर खींच रहा हो।

lalitpur news sajnam dam

नजारा देखने के बाद कुछ लोगों ने इसे अपने मोबाइल में कैद कर लिया। उसके बाद यही वीडियो लोगों ने सोशल मीडिया के विभिन्न प्‍लेटफार्म पर शेयर कर दिया। देखते ही देखते वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया।

वहीं इस घटना को देखने वाले स्‍थानीय लोगों और बुजुर्गों ने बताया कि इतना समय हो गया और अपने अब तक के जीवन में उन्होंने इस तरह की घटना नहीं देखी थी। हर ओर अब इसी बात की चर्चा हो रही है।

पानी का बवंडर बना कौतूहल का केंद्र

जानकारों के अनुसार, बवंडर एक प्रकार की तेज़ गति से घूमती हवा होती है जो आमतौर पर गर्म और ठंडी हवा के टकराव से बनती है। यह स्तंभ जैसी संरचना नीचे से ऊपर तक जाती है और अक्सर पानी या जमीन से जुड़ी होती है।

जानकारों का दावा है कि अपने देश में इस तरह के बवंडर कम ही देखने को मिलते हैं लेकिन वातावरण में बदलाव के कारण अब ऐसे मामले सामने आने लगे हैं। सजनाम बांध पर दिखा बवंडर हालांकि आकार में छोटा था लेकिन इसकी गति तेज थी।

इधर, जलस्तर बढ़ने से बांधों में दबाव

सजनाम बांध की बात करें तो हाल के दिनों में लगातार हो रही मूसलाधार बारिश के चलते जलस्तर काफी ऊपर पहुंच चुका है। गुरुवार को पहली बार इसके दो गेट खोले गए और 1668 क्यूसेक पानी छोड़ा गया।

तालबेहट तहसील के निचले इलाकों में पानी भरने लगा है जिससे सैकड़ों बीघा फसलें डूब गई हैं। गांवों में पानी घुसने से किसानों को भारी नुकसान उठाना पड़ा है। प्रशासन राहत व बचाव कार्य में जुटा हुआ है।

माताटीला बांध से भी छोड़ा गया पानी

यही नहीं यह भी बता दें कि माताटीला बांध से भी गुरुवार को 20 गेट खोलकर बड़ी मात्रा में पानी छोड़ा गया है। इससे बेतवा नदी में अचानक बहाव तेज हो गया जिससे निचले क्षेत्रों में बाढ़ जैसी स्थिति बन गई है।

कई गांवों में खेतों के साथ-साथ घरों में भी पानी भरने लगा। पानी छोड़े जाने के बाद प्रशासन द्वारा अलर्ट जारी करते हुए ग्रामीणों से अपील की गई कि वे नदी के आसपास न जाएं और सुरक्षित स्थानों पर रहें।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+