लखीमपुर खीरी: बच्चा चोर समझ ग्रामीणों ने महिला को पेड़ से बांधकर पीटा, पुलिस ने बचाया
लखीमपुर खीरी। लखीमपुर खीरी के हैदराबाद थाना इलाके के अहमदनगर गांव से अफवाहों की बीच एक शर्मसार करने वाली घटना सामने आई है। ग्रामीणों ने एक महिला को बच्चा चोर समझकर उसकी जमकर पिटाई कर दी। सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने महिला को भीड़ से बचाते हुए थाने ले आई। पुलिस की मानें तो महिला काफी डरी सहमी है, जिसकी वजह से वह अपना नाम पता सही से नहीं बता पा रही है। फिलहाल, महिला को अस्पताल भेज दिया गया है।

यूपी में बच्चा चोरी की अफवाहों ने लिया हिंसक रूप
बता दें कि उत्तर प्रदेश में बच्चा चोरी के शक में कई लोगों की पिटाई के मामले सामने आए हैं।भीड़ ने मानसिक रूप से बीमार महिलाओं तक को नहीं बक्शा। पिटाई की वजह से कई लोगों की मौत भी हो गई। यूपी के डीजीपी ओपी सिंह ने लोगों से अपील की थी कि ऐसी अफवाहों पर ध्यान न दें और न ही कानून व्यवस्था को अपने हाथों में लिया जाए। अफवाह फैलाने वालों व हिंसा करने वालों पर रासुका की कार्रवाई की जाएगी।
महिला को अस्पताल में भर्ती कराया गया
Recommended Video

हालांकि, इसके बाद भी ऐसे मामलों में कमी आती नहीं दिख रही है। शुक्रवार को लखीमपुर खीरी के हैदराबाद थाना इलाके के अहमदनगर गांव में ग्रामीणों ने एक महिला को बच्चा चोर समझकर उसकी जमकर पिटाई कर दी। सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने महिला को भीड़ से बचाते हुए थाने ले आई। पुलिस की मानें तो महिला काफी डरी सहमी है, जिसकी वजह से वह अपना नाम पता सही से नहीं बता पा रही है। फिलहाल, महिला को अस्पताल भेज दिया गया है।












Click it and Unblock the Notifications