'Airstrip' को 'Airport' के रूप किया जाएगा विकसित, up nikay chunav को लेकर लखीमपुर में बोले सीएम योगी
UP Nikay Chunav 2023 के प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी शुक्रवार को लखीमपुर खीरी पहुंचे। इस दौरान उन्होंने जनसभा को संबोधित करते हुए कहा कि हम लोगों ने तय किया है कि यहां की एयरस्ट्रिप को एयरपोर्ट में विकसित किया जाएगा।

UP Nikay Chunav 2023 के प्रचार के लिए सीएम योगी आदित्यनाथ शुक्रवार 28 अप्रैल को लखीमपुर पहुंचे। यहां जीआईजी ग्राउड में जनसभा को संबोधिक करते हुए भाजपा प्रत्याशियों के पक्ष में जनता वोट करने की अपील की।
इस दौरान जनसभा को संबोधित करते हुए सीएम योगी ने कहा कि हम लोगों ने तय किया है कि यहां की एयरस्ट्रिप को एयरपोर्ट में विकसित किया जाएगा। कहा कि आप सोच सकते है लखीमपुर खीरी से लखनऊ, दिल्ली समेत देश के अन्य हिस्सों के लिए वायुसेवा की सुविधा उपलब्ध होगी।
सीएम योगी ने कहा कि टूरिस्ट आएंगे, होटल-रेस्टोरेंट्स बनेंगे। गेस्टहाउस बनेंगे। कोई होटल बनाएगा..कोई होटल में काम करेगा। कोई गाइड का काम करेगा। एक तरफ लखीमपुर का टूरिज्म देश और दुनिया को अपनी तरफ आकर्षित करेगा। दूसरी और छोटी काशी के रूप में विख्यात होगा।
देखें वीडियो...
गोला-गोकर्णनाथ धाम का कॉरिडोर भी जल्द ही पूरा होगा। इस दौरान सीएम योगी ने कहा कि हजारों परिवार के पेट भरने का काम भी तीर्थस्थल करते है। इस दौरान उन्होंने बोलते हुए कहा कि कोई ट्रैक्सी चलाने का काम करेगा, कोई होटला का..तो कोई गाइड का काम करेगा।
किसी को फूल पत्ती बेचने का काम मिलेगा। सभी लोग आगे बढ़ेगे और यह दृष्टि और विजन अगर किसी ने हम सबकों दिया है तो वो है भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी। जनसभा को संबोधित करते हुए सीएम योगी ने कहा कि प्रदेश में अन्न उत्पादन की दृष्टि से देखा जाए तो यहां का किसान प्रदेश देश का पेट भरने का काम करता है।
यहां की चीनी मिलों की मिठास देश और दुनिया में पहुंचती है। इस दौरान विकास कार्यों को गिनाते हुए कहा कि आज लखीमपुर खीरी में क्या नहीं है। अब तो यहां मेडिकल कॉलेज भी है। सीएम योगी से पहले पीडब्ल्यूडी मंत्री जितिन प्रसाद ने भी जनसभा को संबोधित किया। जिले के प्रभारी मंत्री आशीष पटेल भी मंच पर मौजूद रहे।












Click it and Unblock the Notifications