लखीमपुर खीरी: महिला प्रस्तावक से बदसलूकी पर एक्शन, CO समेत छह पुलिसकर्मी सस्पेंड, एक आरोपी अरेस्ट

लखीमपुर खीरी: महिला प्रस्तावक से बदसलूकी पर एक्शन, CO समेत दो पुलिसकर्मी सस्पेंड, एक आरोपी अरेस्ट

लखीमपुर खीरी, 09 जुलाई: पसगवां ब्लॉक की सपा प्रत्याशी रितु सिंह ने बीजेपी कार्यकर्तओं पर उनकी महिला प्रस्तावक के साथ बदसलूकी और उनके कपड़े फाड़ने का गंभीर आरोप लगाए थे। जिसके बाद प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कड़ी कार्रवाई की है। शासन के आदेश पर एसपी ने एक्शन लेते हुए सीओ, दो इंस्पेक्टर और तीन सब इंस्पेक्टर को सस्पेंड कर दिया है। डीएम ने इस मामले की न्यायिक जांच के आदेश दिए हैं। वहीं, दूसरी तरफ पुलिस ने कार्रवाई करते हुए एक आरोपी यश वर्मा को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार शख्स पर सपा प्रत्याशी रितु सिंह के साथ बदसलूकी करने और उनका नामांकन पत्र फाड़ने का आरोप है।

up block pramukh election: Action on two police personnel including CO suspended

पुलिस का दावा है कि महिला से बदसलूकी करने वाला युवक निर्दलीय प्रत्याशी का समर्थक है। स्थानीय पुलिस गहनता से जांच पड़ताल कर रही है। पुलिस का कहना है कि आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई होगी। सीएम योगी आदित्यनाथ ने घटनास्थल पर तैनात जिम्मेदार अधिकारियों और माहौल बिगाड़ने वाले लोगों के खिलाफ जीरो टॉलरेंस की नीति के साथ तत्काल कठोरतम कार्रवाई का आदेश दिया है। यूपी सरकार का कहना है कि किसी भी दशा में माहौल खराब करने की एक भी कोशिश स्वीकार नहीं की जाएगी।

क्या है पूरा मामला
बता दें कि लखीमपुर खीरी जिले के पसगवां ब्लॉक की सपा प्रत्याशी रितु सिंह ने एसपी को तहरीर देते हुए कहा है कि वे सेमरा जानीपुर थाना पसगवां की रहने वाली हैं। गुरुवार को जब वह नामांकन कराने जा रही थीं तो भाजपा समर्थकों ने उन्हें और उनकी प्रस्तावक अनीता देवी को रोकते हुए उन दोनों की साड़ी खींची और दुर्व्यवहार किया। इस दौरान दोनों के कपड़े तक फट गए। रितु सिंह ने आरोप लगाया है कि उनका बैग भाजपा कार्यकर्ता बृज सिंह निवासी जेबी गंज व यश वर्मा निवासी मकसूदपुर ने छीन लिया, जिसमें 7500 रुपए और जेवर थे। छीना छपटी में उनके कान के झाले आरोपियों ने नोच लिए।

नहीं करने दिया नामांकन
रितु सिंह का कहना है कि किसी तरह वह और प्रस्तावक वहां से बचकर नामांकन कक्ष में दाखिल हुईं और अपना पर्चा जमा किया। आरोप है कि आरओ से नामांकन पत्र छीनकर भाजपा कार्यकर्ताओं ने उसे फाड़ दिया और उन्हें नामांकन नहीं करने दिया गया। बताया कि जब उनका हाल जानने एमएलसी शशांक यादव, डॉ. आरए उस्मानी और डॉ. जुबेर आदि मौके पर पहुंचे तो उन्हें बीच रास्ते में ही रोकर भाजपा कार्यकर्ता हिंसा पर आमादा हो गए और उन्हें रोक लिया। मौके पर पुलिस प्रशासन के अधिकारी और भाजपा सांसद व राष्ट्रीय उपाध्यक्ष रेखा वर्मा तथा मोहम्मदी विधायक लोकेंद्र प्रताप सिंह मौजूद थे, लेकिन पुलिस ने उनकी कोई मदद नहीं की।

Recommended Video

    UP Block Pramukh Chunav 2021: BJP नेताओं की गुंडागर्दी, Etawah SP को मारा थप्पड़ ! | वनइंडिया हिंदी

    क्या अधिकारियों ने
    इस मामले में डीएम डॉ. अरविंद चौरसिया ने जानकारी देते हुए बताया कि घटना की संयुक्त जांच के आदेश दिए गए हैं। एडीएम और एएसपी को मामले की जांच सौंपी गई है। जांच रिपोर्ट निर्वाचन आयोग को भेजी जाएगी। तो वहीं, एसपी विजय ढुल ने बताया कि तहरीर के आधार पर नामजद अभियुक्त व वीडियो फुटेज के आधार पर आरोपियों की पहचान कर उनके खिलाफ सुसंगत धाराओं में मुकदमा दर्ज किया जा रहा है। जल्द ही अभियुक्तों की पहचान कर उन्हें गिरफ्तार किया जायेगा।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+