लखीमपुर की घटना पर बोले राहुल गांधी, जो इस नरसंहार को देखकर भी चुप, वो पहले ही मर चुका है

लखीमपुर खीरी, 3 अक्टूबर: यूपी के लखीमपुर खीरी में हुई घटना को लेकर सियायत गर्म हो गई है। विपक्षी दल उत्तर प्रदेश की भाजपा सरकार पर हमलावर हो गए हैं। सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव के बाद कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने भाजपा सरकार पर निशाना साधा है। राहुल गांधी ने ट्वीट में लिखा, ''जो इस अमानवीय नरसंहार को देखकर भी चुप है, वो पहले ही मर चुका है। लेकिन हम इस बलिदान को बेकार नहीं होने देंगे- किसान सत्याग्रह ज़िंदाबाद!'' कांग्रेस महासचिव और यूपी प्रभारी प्रियंका गांधी वाड्रा ने ट्वीट किया, ''भाजपा देश के किसानों से कितनी नफ़रत करती है? उन्हें जीने का हक नहीं है? यदि वे आवाज उठाएँगे तो उन्हें गोली मार दोगे, गाड़ी चढ़ाकर रौंद दोगे? बहुत हो चुका। ये किसानों का देश है, भाजपा की क्रूर विचारधारा की जागीर नहीं है। किसान सत्याग्रह मजबूत होगा और किसान की आवाज और बुलंद होगी।''

Recommended Video

    Lakhimpur Kheri में हुई घटना पर Rahul Gandhi, Akhilesh Yadav का सरकार पर निशाना | वनइंडिया हिंदी
    rahul gandhi says We will not let this sacrifice go to waste over lakhimpur kheri incident

    लखीमपुर खीरी में क्या हुआ?

    दरअसल, लखीमपुर खीरी जिले के तिकुनियां में डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य के केंद्रीय गृह राज्यमंत्री अजय मिश्र टेनी के गांव बनवीर पहुंचने की खबर पर रविवार को हजारों किसानों ने तिकुनियां कूच कर दिया। सैकड़ों की संख्या में किसानों ने महाराजा अग्रसेन खेल मैदान में बने उस हेलिपैड स्थल पर कब्जा जमा लिया, जहां डिप्टी सीएम का हेलिकॉप्टर उतरना था। इस बीच रविवार सुबह डिप्टी सीएम का कार्यक्रम बदल गया। वह सुबह साढ़े 9 बजे लखनऊ से सड़क मार्ग से चलकर दोपहर 12 बजे वह लखीमपुर पहुंचे। उधर, किसानों ने डिप्टी सीएम के स्वागत में लगी होर्डिंग को उखाड़ दिया। आरोप है कि इस बीच लखीमपुर खीरी के सांसद और केंद्रीय गृह राज्य मंत्री अजय मिश्र टेनी के पुत्र आशीष उर्फ मोनू मिश्रा ने अपनी कार किसानों पर चढ़ा दी। खबर है कि हादसे में तीन किसानों की मौत हो गई। हालांकि, अधिकारिक तौर पर अभी इसकी पुष्टि नहीं हुई है। गुस्साए किसानों बवाल शुरू कर दिया। किसानों ने मोनू मिश्रा की 2 गाड़ियों में आग लगा दी।

    अखिलेश यादव ने क्या कहा?

    समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव ने ट्वीट किया, ''कृषि कानूनों का शांतिपूर्ण विरोध कर रहे किसानों को भाजपा सरकार के गृह राज्यमंत्री के पुत्र द्वारा, गाड़ी से रौंदना घोर अमानवीय और क्रूर कृत्य है। उप्र दंभी भाजपाइयों का ज़ुल्म अब और नहीं सहेगा। यही हाल रहा तो उप्र में भाजपाई न गाड़ी से चल पाएंगे, न उतर पाएंगे।''ओम प्रकाश राजभर ने ट्वीट किया, ''लखीमपुर_खीरी में कृषि कानूनों को लेकर आंदोलन कर रहे किसानों पर भाजपा सरकार के गृह राज्य मंत्री टेनी के बेटे ने गाड़ी से रौंदा, कई किसानों की मौत एवं कई घायल! तानाशाही भाजपा सरकार ऑंदोलन नहीं कुचल पाई तो किसानों को ही कुचल बदला ले रही है! हर ज़ुल्म का हिसाब अब जनता करेगी।''

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+