लखीमपुर खीरी: रेप पीड़िता ने फांसी लगाकर दी जान, सुसाइड नोट में लिखी ये बात
लखीमपुर खीरी। उत्तर प्रदेश के लखीमपुर खीरी में एक दलित रेप पीड़िता ने फांसी लगाकर जान दे दी। घटना बीते रविवार की है। पीड़ित ने एक सुसाइड नोट भी छोड़ा, जिसमें उसने आरोपी के परिवार पर प्रताड़ित करने की बात लिखी है। बता दें, रेप के आरोपी को पुलिस ने पहले ही गिरफ्तार कर लिया था। युवती के सुसाइड नोट के आधार पर पुलिस ने दो अन्य नामजद भाइयों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। युवती के परिजनों ने पुलिस पर लापरवाही का आरोप लगाया है। परिजनों का कहना है कि अगर पुलिस ने सही समय पर कार्रवाई की होती तो उनकी बेटी जिंदा होती।

शादी का झांसा देकर किया रेप
जानकारी के मुताबिक, मिंटू उर्फ रशीद नाम के युवक ने शादी का झांसा देकर 19 साल की युवती से शारीरिक संबंध बनाए। युवती गर्भवती हुई तो उसका जबरन गर्भपात करा दिया। इसके बाद पीड़िता ने 20 जून को आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज करा दिया। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था। आरोप है कि इसके बाद से ही आरोपी का परिवार युवती को परेशान करने लगा। पीड़ित ने परेशान होकर 11 जुलाई की रात फंदे से लटककर जान दे दी।
सुसाइड नोट में आरोपी के घरवालों पर लगाया प्रताड़ना का आरोप
पुलिस को मौके से एक सुसाइड नोट मिला जिसमें उसने आरोपी के परिवार वालों पर प्रताड़ित करने की बात लिखी है। सुसाइड नोट के आधार पर पुलिस ने 12 जुलाई को ही आरोपी युवक के पिता इम्तियाज, मां मीरा उर्फ फातिमा और तीन भाइयों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर मां, पिता और भाई सीबू का चालान भेज दिया था। सोमवार को पुलिस ने इस मामले में अन्य दो आरोपी सगे भाइयों जाहिद और शाहिद को घर से गिरफ्तार कर लिया।
-
आशा ताई के सामने फफक पड़े मोहम्मद सिराज, जनाई भोसले को गले लगा खूब रोए, देश को रुला गया वीडियो -
Bihar New CM: सम्राट चौधरी के घर पहुंचे राज्यपाल के सचिव, 'कागज' लेकर राजभवन लौटे, तय हो गया नए CM का नाम? -
Balen Shah India Visit: भारत दौरे से पहले बालेन शाह ने रखी कई शर्तें, कहा- सिर्फ फोटो खिंचवाने नहीं आऊंगा -
Gold Rate Today: सोना खरीदारों की मौज! हफ्ते के पहले ही दिन धड़ाम से गिरे दाम, चेक करें अपने शहर का नया रेट -
Tamil Nadu: धमकी से मुस्लिम महिला की सुरक्षा तक—हजीना सैयद के आरोपों से हिली कांग्रेस, चुनाव से पहले फोड़ा बम -
फोन इस्तेमाल करने पर राजस्थान रॉयल्स का अजीब जवाब, BCCI के नोटिस के बाद कहा- मैनेजर के फेफड़े खराब -
कौन हैं 24 साल के प्रफुल हिंगे? IPL डेब्यू मैच के पहले ओवर में झटके 3 विकेट, तोड़ दी राजस्थान रॉयल्स की कमर -
युवराज सिंह के शिष्य की दुखद मौत, 3 दिन के बाद मिली लाश, IPL में आने से पहले ही चली गई जान -
Hajj 2026: ईरान जंग के बीच सऊदी ने मक्का में बैन की एंट्री! हज से पहले सख्त हुए नियम, उमरा वीजा सस्पेंड -
IPL 2026: जयपुर में नहीं खेलेंगे रोहित-कोहली और धोनी, BCCI ने राजस्थान के फैंस को बनाया बेवकूफ -
MP CM Kisan Kalyan Yojana: 82 लाख किसानों को बड़ा तोहफा! 14-15 अप्रैल को खाते में आ सकती है किस्त -
VIDEO: सुरों की 'देवी' को विदा करने पहुंचे क्रिकेट के भगवान! आशा भोंसले को देख फूट-फूटकर रो पड़े सचिन












Click it and Unblock the Notifications