नाराज पति ने उठाया खौफनाक कदम, पत्नी और दो बच्चों को जहर देकर मारा फिर खुद भी खा लिया

लखीमपुर खीरी, मई 26: खबर उत्तर प्रदेश के लखीमपुर खीरी जिले से है। यहां पत्नी को ससुराल से विदा कराने गए युवक ने नाराजगी में पत्नी और दो बच्चों को जहर देकर मार दिया। इसके बाद उसने खुद भी जहर खा लिया। वहीं, इस घटना के बाद पूरे इलाके में हड़कंप मच गया। घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस ने तीनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है। वहीं, गंभीर हालत में युवक को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उसकी हालत गंभीर बना हुई है।

Lakhimpur Kheri News: Angry husband killed two children and wife

ये मामला लखीमपुर खीरी जिले के थाना ईसानगर क्षेत्र के वीरसिंहपुर गांव का है। प्राप्त समाचार के मुताबिक, बहराइच जिले के पृथ्वीपुरवा गांव का रहने वाला बुधई पंजाब में मजदूरी करता था। कोरोना कर्फ्यू में वह गांव वापस आ गया था। उसकी पत्नी नन्ही एक हफ्ते से अपने मायके ईसानगर थाना क्षेत्र के वीरसिंहपुर गांव में बच्चों समेत रह रही थी। मंगलवार की शाम 4 बजे बुधई पत्नी और बच्चों को विदा कराने अपनी ससुराल वीरसिंहपुर पहुंचा था।

बताया जाता है कि ससुराल के बाकी लोग किसी रिश्तेदार के मरने की सूचना पर दूसरे गांव गए थे। पड़ोसियों के मुताबिक बुधई इस बात पर अड़ा था कि शाम को ही पत्नी की विदाई होगी। लेकिन पत्नी नन्ही देवी ने अपने घर वालों के वापस आने तक साथ जाने से इनकार कर दिया। इसके बाद देर रात बुधई ने अपनी पत्नी नन्ही देवी, 2 साल के बेटे कुलदीप और एक साल के बेटा संदीप जहर देकर मार दिया। साथ ही खुद भी कोई जहरीला पदार्थ खा लिया।

वह अर्धबेहोशी की हालत में तीनों शवों के साथ रात भर लेटा रहा। बुधवार को इस बात की जानकारी मिली तो पुलिस को सूचना दी गई। ईसानगर इंस्पेक्टर संजय त्यागी ने बताया कि जब वे मौके पर पहुंचे तो उनको बुधई की पत्नी और दोनों बेटों की लाश चारपाई पर मिली। जबकि बुधई बेसुध हालत में पड़ा हुआ था। उसे इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उसकी हालत गंभीर बनी हुई है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+