बीवी को मोटी बताकर पति ने दिया ट्रिपल तलाक, महिला ने कहा- पतली महिला से हैं संबंध
लखीमपुर खीरी। उत्तर प्रदेश के लखीमपुर खीरी जिले में ट्रिपल तलाक का अजीबोगरीब मामला सामने आया है। यहां एक महिला ने अपने पति पर मोटी कहकर ट्रिपल तलाक देने का आरोप लगाया है। पीड़ित महिला ने एसपी पूनम से मुलाकात अपने पति के खिलाफ लिखित शिकायत की है।

लखीमपुर खीरी के फरधान थाना क्षेत्र की रहने वाली एक महिला ने ट्रिपल तलाक को लेकर शिकायत दर्ज कराई है। पीड़ित महिला ने बताया कि उसकी शादी पसगवां थाना क्षेत्र के रहने वाले आबिद से हुई है। महिला का आरोप है कि उसका पति मोटी और खुद के लायक नहीं बताकर उसे तलाक दे दिया। इतना ही नहीं शाहीन ने सुसराल वालों पर घर से निकाल देने का भी आरोप लगाया है।
इस मामले में पीड़िता ने लिखित शिकायत पुलिस से की है। पीड़िता महिला ने बताया कि उसके पति का किसी दूसरी दुबली-पतली महिला से संबंध है। जिसके चलते हुए उसे मोटी कहकर वह तलाक देने की बात कह रहा है। पीड़िता ने बताया कि उसकी 5 साल की बच्ची है। वह अपनी बच्ची को लेकर कहां जाए? वहीं जब वो अपनी बच्ची को लेकर ससुराल जाती है तो वहां ससुराल वाले उसके साथ मारपीट करते हैं।
महिला ने बताया कि तलाक दिए जाने के बाद उसके ससुराल वालों ने घर से निकाल दिया है। पति द्वारा तलाक दिए जाने से परेशान महिला ने एसपी ऑफिस पहुंचकर एसपी को मामले की शिकायत दर्ज करवाई है। वहीं, लखीमपुर खीरी की एसपी पूनम ने बताया कि एक महिला ने अपने पति की शिकायत की है जिसे महिला थाने में भेजा गया है। पति-पत्नी का विवाद है और इस मामले में जांच के बाद जो भी दोषी होगा उसके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।












Click it and Unblock the Notifications