लखीमपुर खीरी में BJP विधायक की कार से टक्कर में दो युवकों की मौत, चालक गिरफ्तार

लखीमपुर खीरी, 18 अप्रैल: उत्तर प्रदेश के लखीमपुर खीरी में बीजेपी विधायक योगेश वर्मा की स्कॉर्पियो कार ने बाइक सवार दो युवकों को रौंद दिया। हादसे में दोनों युवकों की मौके पर ही मौत हो गई। घटना के बाद पुलिस ने स्कॉर्पियो कार को कब्जे में लेकर चालक को हिरासत में ले लिया है। एसपी लखीमपुर खीरी संजीव सुमन ने बताया कि बहराइच हाईवे पर बाइक और कार की टक्कर में बाइक सवार दो युवकों की मौत हो गई। वाहन सदर विधायक (योगेश वर्मा) का बताया जा रहा है। हमने चालक और वाहन दोनों को अपनी हिरासत में ले लिया है। आगे की जांच जारी है।

Recommended Video

    Lakhimpur Kheri: BJP विधायक की कार से कुचलने का आरोप, 2 लोगों की मौके पर मौत | वनइंडिया हिंदी
    Lakhimpur Kheri BJP MLA yogesh verma car runs over bike two men lost life

    बाइक से घर जा रहे थे दोनों चचेरे भाई

    मामला लखीमपुर खीरी के लखीमपुर-बहराइच रोड का है। जहां रामापुर के पास तेज रफ्तार काली स्कॉर्पियो ने रवि (20) और उसके चचेरे भाई मनीष (22) को टक्कर मार दी। दोनों बाइक पर सवार होकर अपने घर जा रहे थे। कार की टक्कर से दोनों की मौके पर ही मौत हो गई। सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने स्कॉर्पियो कार के चालक मुनेंद्र को हिरासत में ले लिया है। पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजने के साथ ही मामले की सूचना परिवार को दी। दोनों भाईयों की मौत से परिवार में कोहराम मच गया।

    बीजेपी विधायक योगेश वर्मा की है कार

    स्कॉर्पियो कार सदर विधायक योगेश वर्मा की है, जो उनकी पत्नी नीलम वर्मा के नाम से दर्ज है। जानकारी के मुताबिक, जिस समय स्कॉर्पियो कार से यह हादसा हुआ उस समय सदर विधायक गाड़ी में मौजूद नहीं थे। इस घटना को लेकर पुलिस अपर अधीक्षक अरुण सिंह ने बताया कि लखीमपुर-बहराइच रोड पर रामापुर के पास बाइक और स्कॉर्पियो की टक्कर में दो युवकों की मौत हो गई। स्कॉर्पियो कार और ड्राइवर मुनेंद्र लखीमपुर खीरी के सदर विधायक योगेश वर्मा से जुड़े हैं। इस मामले की जांच कर उचित कार्रवाई की जा रही है। पुलिस ने मौके से स्कार्पियो कार कब्जे में लेने के साथ चालक को हिरासत में ले लिया है।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+