लखीमपुर हिंसा: पीड़ित परिवार से मिले सिद्धू, बोले- जब तक आशीष पर कार्रवाई नहीं होती, भूख हड़ताल पर बैठूंगा

लखीमपुर खीरी, 8 अक्टूबर: लखीमपुर हिंसा मामले में दिवंगत पत्रकार रमन कश्यप के परिवार से मुलाकात के बाद नवजोत सिंह सिद्धू ने कहा, ''जब तक मिश्रा जी (केंद्रीय गृह राज्यमंत्री अजय मिश्रा टेनी) के बेटे आशीष के ऊपर कार्रवाई नहीं होती, वो जांच में शामिल नहीं होता, मैं यहां भूख हड़ताल पर बैठूंगा। इसके बाद मैं मौन हूं कोई बात नहीं करूंगा।'' बता दें, सिद्धू ने गुरुवार को ही ऐलान कर दिया था कि अगर केंद्रीय गृह राज्य मंत्री के बेटे की गिरफ्तारी नहीं होती है तो वे भूख हड़ताल पर बैठेंगे।

Lakhimpur case Sidhu said I will sit on hunger strike till Ashish is not acted upon

मौन अनशन पर बैठे सिद्धू

नवजोत सिंह सिद्धू पत्रकार रमन कश्यप के घर पर मौन अनशन पर बैठ गए हैं। सिद्धू ने कहा कि जब तक मंत्री के बेटे गिरफ्तार नहीं हो जाते, अनशन से नहीं हटेंगे। पत्रकार के घर पर अपना बिस्तर लगाकर मौन धारण कर अनशन पर बैठ गए।

केंद्रीय मंत्री के आवास पर पुलिस ने चस्पा किया दूसरा नोटिस

उत्तर प्रदेश पुलिस ने केंद्रीय गृह राज्यमंत्री अजय कुमार मिश्रा टेनी के आवास पर दूसरा नोटिस चस्पा कर दिया। इस नोटिस में अजय मिश्रा के बेटे आशीष मिश्रा को लखीमपुर खीरी हिंसा मामले में 9 अक्टूबर को सुबह 11 बजे पेश होने के लिए कहा है। आशीष मिश्रा को क्राइम ब्रांच ने शुक्रवार सुबह बयान दर्ज कराने के लिए अपने ऑफिस बुलाया था, लेकिन वह नहीं पहुंचे। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, आशीष मिश्रा नेपाल भाग गए हैं। हालांकि, परिजनों का दावा है कि वह लखीमपुर खीरी में ही हैं।

केंद्रीय मंत्री ने कहा- मेरा बेटा निर्दोष है

केंद्रीय गृह राज्य मंत्री अजय मिश्रा टेनी शुक्रवार को लखनऊ एयरपोर्ट पर मीडिया से बातचीत के दौरान कहा कि उनका बेटा निर्दोष है। उन्होंने कहा, ''मेरे बेटे को आज क्राइम ब्रांच के सामने पेश होना था, लेकिन स्वास्थ्य कारणों से वो आज पेश नहीं हो सका। आशीष 9 अक्टूबर को पुलिस के सामने पेश होंगे और अपना पक्ष रखेंगे।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+