लखीमपुर खीरी: मासूम बच्ची की नृशंस हत्या, गन्ने के खेत में मिली क्षत-विक्षत लाश

लखीमपुर खीरी। उत्तर प्रदेश के लखीमपुर खीरी से दिल दहला देने वाली खबर सामने आई है। यहां 12 साल की मासूम बच्ची का शव गन्ने के खेत क्षत-विक्षत अवस्था में पड़ा हुआ मिला है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, हत्यारोपियों ने मासूम की दोनों आंखें फोड़ दी और जीभ भी किसी नुकीले औजार से छेद दिया। गले में दुपट्टा कसा था तो पैर बंधे थे। जिस जगह पर शव बरामद हुआ वहीं घसीटने के भी निशान बने हुए हैं। वहीं, सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है।

Innocent girl murdered brutally in Lakhimpur Kheri district

मिली जानकारी के मुताबिक, वारदात लखीमपुर खीरी के ईसानगर थाना क्षेत्र के पकरिया गांव की है। गांव निवासी एक ग्रामीण की 12 वर्षीय पुत्री शुक्रवार को दिन के करीब 11 बजे खेत जाने के लिए घर से निकली थी। लेकिन वो शाम तक घर वापस नहीं लौटी तो उसके परिवार वाले परेशान हो गए। बच्ची के परिजनों ने उसकी तलाश शुरू की। काफी तलाश करने के बाद जब बच्ची का कोई पता नहीं चला तो परिवार वालों ने गांव वालों के साथ मिलकर खेतों में खोज शुरू की।

खोजबीन में घर से करीब डेढ़ सौ मीटर दूर स्थित झन्नू यादव के खेत में बालिका का शव मिल गया। शव देख परिवार में कोहराम मच गयी। बड़ी संख्या में ग्रामीण भी मौके पर पहुंच गए। प्रत्यक्षदर्शियों का कहना है कि बालिका की दोनों आंखें फूटी हुईं थी और उसकी जबान भी किसी नुकीले औजार से छेदी हुई थी। इतना ही नहीं, उसके गले में उसी का दुपट्टा कसा था और दोनों पैर बंधे थे।

घटना की सूचना ईसानगर थाना पुलिस की दी गई। सूचना मिलते ही ईसानगर थाने की पुलिस और एएसपी अरुण कुमार सिंह व फॉरेंसिक विभाग की टीम मौका-ए-वारदात स्थल पर पहुंच गई। फॉरेंसिक टीम ने वारदात स्थल से साक्ष्यों को अपने कब्जे लेकर मासूम के शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया। वहीं, दूसरी और पुलिस ने पीड़ित परिवार और आसपास के लोगों से पूछताछ की। बिलख रहे परिवार वालों को ढांढस बंधाया।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+