Gola Gokarnnath ByElection Result : BJP ने दर्ज की जीत, अमन गिरि ने सपा के विनय तिवारी को हराया

Gola Gokarnnath Assembly By Election Result : बीजेपी विधायक अरविंद गिरी के निधन से रिक्त हुई गोला गोकर्णनाथ विधानसभा उपचुनाव में बीजेपी ने समाजवादी पार्टी को करारी शिकस्त दी है। बीजेपी ने सपा को हराकर अपनी सीट सुरक्षित रखी है। बीजेपी के अमन गिरि ने सपा प्रत्याशी विनय तिवारी को 33 हजार से अधिक वोटों से हराया है। जीत के बाद बीजेपी प्रत्याशी अमन गिरि ने मीडिया से बातचीत में जनता का धन्यवाद दिया है। उन्होंने कहा, ''पिताजी के सभी साथियों ने सहयोग किया। सभी वर्गों का सहयोग मिला। पिताजी के अधूरे काम और सपने पूरे करने हैं।'' डिप्टी सीएम केशव मौर्य ने अमन गिरि को जीत की बधाई दी है।

Gola Gokarnnath Assembly By Election Result BJP aman giri samajwadi party vinay tiwari

3 नवंबर को हुआ था चुनाव

गोला गोकर्णनाथ विधानसभा सीट पर नए विधायक के 3 नवंबर को चुनाव हुआ था। 57.35 फ़ीसदी मतदाताओं ने वोट डाले थे। बीजेपी की तरफ से अरविंद गिरि के बेटे अमन गिरी मैदान में थे। वहीं, समाजवादी पार्टी ने विनय तिवारी को मैदान में उतारा था। इसके अलावा पांच निर्दलीय प्रत्याशी भी मैदान में थे। वहीं, बसपा और कांग्रेस ने इस कोई भी प्रत्याशी नहीं उतारा था। उपचुनाव में भाजपा ने शानदार जीत दर्ज की है। भाजपा ने सपा को इस सीट पर 34,298 वोटों से हराया है। सपा प्रत्याशी विनय तिवारी ने कहा कि चुनाव जनता नहीं सरकार लड़ रही थी। जनता का जनादेश स्वीकार। बता दें, इस जीत के साथ ही अमन गिरि पिता की जीत से भी आगे निकल गए हैं। दिवंगत विधायक अरविंद गिरि ने 29274 वोट से जीत दर्ज की थी, जबकि उनके बेटे अमन गिरि ने सपा प्रत्याशी विनय तिवारी को 34,298 वोटों से हराया है।

डिप्टी सीएम केशव मौर्य ने दी बधाई, कहा - गोला की जनता का आभार

डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य ने एक ट्वीट में अमन गिरि को जीत की बधाई देते हुए लिखा, ''उत्तर प्रदेश के गोला गोकर्णनाथ विधानसभा के उपचुनाव 2022 में भाजपा प्रत्याशी श्री अमन गिरी जी आपको भारी मतों से विजयी होने पर हार्दिक बधाई एवं उज्ज्वल कार्यकाल की शुभकामनाएं। पुनः अपना आशीर्वाद प्रदान करने के लिए गोला विधानसभा की देवतुल्य जनता का मैं हृदय से आभार व्यक्त करता हूँ।'' केशव मौर्य ने आगे लिखा, ''गोला गोकर्णनाथ में श्री अमन गिरि जी की जीत प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी एवं मुख्यमंत्री श्री योगी जी के नाम/काम/विकास/सुशासन एवं पार्टी अध्यक्ष श्री भूपेन्द्र सिंह चौधरी जी की कुशल रणनीति और टीम वर्क का कमल खिला है! कार्यकर्ताओं का अभिनन्दन,जनता के प्रति आभार,अमन जी को बधाई!''

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+