Lakhimpur Kheri: 6 माह पहले हुई थी शादी, परिजनों ने दोनों के आत्महत्या की बतयी यह वजह
Lakhimpur Khiri News: उत्तर प्रदेश के लखीमपुर खीरी से हैरान करने वाली खबर सामने आई है। यहां के भीरा थाना क्षेत्र के रुद्रपुर गांव में रविवार सुबह नव दंपति का शव फंदे से लटकता मिला। परिजनों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने पोस्टमार्टम के लिए भेजने की तैयारी की तो दोनों परिवारों ने मना कर दिया। आपसी विवाद में आत्महत्या की बात सामने आई है।
रुद्रपुर निवासी आलोक यादव (19) और उनकी पत्नी पूजा यादव ने शनिवार रात फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। पति-पत्नी ने आपसी विवाद के बाद आत्मघाती कदम उठाया। परिजन विवाद की वजह नहीं बता पा रहे हैं। आलोक के पिता कुलदीप ने बताया कि बेटे की शादी करीब छह माह पूर्व देवरिया अलीगंज निवासी पूजा यादव के साथ हुई थी। वह मामले में किसी तरह की कार्रवाई नहीं चाहते। उधर, विवाहिता के पिता उत्तम कुमार ने बताया कि पूर्व में किसी विवाद का पता नहीं चला था। परिवार में छोटी छोटी बातें तो होती ही रहती हैं।













Click it and Unblock the Notifications