snake vs mongoose fight: बीच सड़क पर 5 मिनट तक भिड़े कोबरा सांप और नेवला, जानिए किसने मारी बाजी?

snake vs mongoose fight: बीच सड़क पर 5 मिनट तक भिड़े कोबरा सांप और नेवला, जानिए किसने मारी बाजी?

कोबरा सांप और नेवले के बीच लड़ाई (cobra snake and mongoose fight) का एक वीडियो उत्तर प्रदेश के लखीमपुर खीरी (Lakhimpur Kheri) जिले में देखने को मिला है। सोशल मीडिया पर वायरल हुए इस वीडियो में कोबरा सांप और नेवले के बीच करीब पांच मिनट तक जमकर फाइट होती है। इस फाइट में ना तो कोबरा सांप हार मानने के लिए तैयार होता है और ना ही नेवला। तो वहीं, अब कोबरा सांप और नेवला के बीच हुई फाइट का वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है।

cobra snake and mongoose fight Lakhimpur Kheri News viral video

कोबरा सांप और नेवले के बीच लड़ाई का यह वीडियो लखीमपुर खीरी जिले के पलिया गांव का है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, पालिया गांव से पटीहन गांव को जाने वाली सड़क से ग्रामीण गुजर रहे थे। तभी उनकी नजर कोबरा सांप और नेवले के बीच हो रही लड़ाई पर पड़ी। ग्रामीणों के मुताबिक, कोबरा सांप और नेवला लड़ते-लड़ते खेत से सड़क पर आ गए। दोनों के बीच लड़ाई होती देख ग्रामीण वहां से दूर खड़े हो गए।

इस दौरान कोबरा सांप और नेवले की लड़ाई देखने के लिए वहां पर भारी भीड़ लग गई। इस दौरान आने-जाने वाले राहगीर भी लड़ाई देखने के लिए रुक गए। ग्रामीण तब तक वहां से आगे नहीं बढ़े जब तक कि कोबरा और नेवले के बीच चल रही लड़ाई खत्म नहीं हो गई। लोग देखना चाहते थे कि दोनों की लड़ाई में किसकी जीत होती है। आजतक की खबर के मुताबिक, सांप और नेवले के बीच करीब 05 मिनट तक लड़ाई चली।

खबर के मुताबिक, छह फीट लंबे कोबरा सांप ने एक फीट लंबे नेवले पर काफी बार हमला किया, जिससे नेवले के मुंह से खून निकलने लगा। लेकिन, नेवले ने भी हार नहीं मानी और रुक-रुककर नेवला कोबरा पर हमला करता रहा। अंत में उसने कोबरा के फन को अपने मुंह में दबोच लिया और खेत की तरफ बढ़ गया। दोनों के बीच हुई लड़ाई के अंत के बाद राहगीरों ने राहत की सांस ली और अपनी मंजिल की तरफ आगे बढ़ गए।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+