यूपी में 20 दिन के अंदर 2 लाख से अधि‍क कम हुए कोरोना के एक्‍ट‍िव केस, लखीमपुर खीरी में बोले CM योगी

लखीमपुर खीरी, मई 21: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ आज लखीमपुर खीरी के दौरे पर हैं। यहां उन्‍होंने इंटीग्रेटेड कोविड-19 कमांड सेंटर का निरीक्षण करने के बाद जनप्रतिनिधियों और अधिकारियों के साथ बैठक की। इसके बाद बाद मीड‍िया से बातचीत में बताया कि देश में सबसे ज्यादा कोरोना टेस्ट करने वाला राज्य उत्तर प्रदेश है। उन्‍होंने बताया कि प्रदेश में 4,62,00,000 से अधिक टेस्ट किए गए हैं। 1,60,00,000 से अधिक लोगों को अब तक वैक्सीन दी जा चुकी है। 18 साल से ज्यादा उम्र के लोगों को लगभग 8,00,000 से ज्यादा वैक्सीन दे चुके हैं।

cm yogi in lakhimpur kheri says over 2 lakh active cases of covid reduced in last 20 days

यूपी में 20 दिन में 2 लाख से अधि‍क कम हुए एक्‍ट‍िस केस: सीएम योगी

Recommended Video

    CM Yogi का बड़ा फैसला, Duty पर Corona से हुई मौत, तो परिवार को नौकरी-मुआवजा | वनइंडिया हिंदी

    मुख्‍यमंत्री योगी आदित्‍यनाथ ने कहा क‍ि जिस तरह से कहा जा रहा था कि 25 अप्रैल से 10 मई के बीच उत्तर प्रदेश में एक लाख कोरोना के मामले प्रतिदिन आएंगे। आज 7,700 के आसपास पॉजिटिव मामले आए हैं। उन्‍होंने कहा कि पिछले 20 दिन के अंदर 2,04,000 सक्रिय मामलों की संख्या कम हो गई है।

    यूपी में कम हो रही कोरोना की रफ्तार

    उत्‍तर प्रदेश में कोरोना की रफ्तार अब धीरे-धीरे कम हो रही है। बीते 24 घंटे में यूपी में कोरोना संकमण के 7,735 नए मामले सामने आए हैं। वहीं, 17,668 कोरोना संक्रमित व्यक्तियों को उपचार के बाद छुट्टी दे दी गई। प्रदेश में अब कोरोना के कुल एक्टिव मामलों की संख्या 1,03,276 रह गई है। इस प्रकार प्रदेश में 30 अप्रैल, 2021 को दर्ज किए गए कोरोना संक्रमण के सर्वाधिक एक्टिव मामलों 3,10,783 में 68 प्रतिशत की कमी आई है।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+