अनोखे सांप के साथ यूपी में पकड़ा गया शख्स, पुलिस ने भेजा जेल

Lakhimpur Kheri, लखीमपुर खीरी। उत्तर प्रदेश के लखीमपुर खीरी जिले से बड़ी खबर सामने आ रही है जहां पर पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर एक अभियुक्त को दो मुंहे सांप के साथ गिरफ्तार किया है। पकड़ा गया अभियुक्त काफी समय से लोगों को ठगकर पैसे ऐंठने का काम किया करता था और साथ ही वह लबे अरसे से दोमुहां सापों को बेचने का कारोबार किया करता था।

A man caught with double mouth snake in Lakhimpur Kheri

बताया जा रहा है कि सदर कोतवाली पुलिस को मुखबिर के द्वारा सूचना मिली कि एक अभियुक्त दोमुहां सांपों को पकड़कर ले जा रहा है। यह जानकारी मिलते ही पुलिस ने मौके पर जाकर इकरार नाम के आरोपीको गिरफ्तार कर लिया। छानबीन के दौरान अभियुक्त के पास से एक दोमुहां सांप मिला है। पूछताछ पर अभियुक्त ने बताया कि वो लंबे अरसे से सांपों का व्यापार करता था और साथ ही ठगी का व्यापार भी करता है।

A man caught with double mouth snake in Lakhimpur Kheri

उसने बताया कि वह लोगों को बताता है कि दोमुंहा सांप से कई बीमारियों का इलाज हो जाता है जब कोई उसकी बातों में आ जाता है तो वह उनसे मोटी रकम वसूलता है। फिलहाल पकड़े गए अभियुक्त पर चार सौ बीसी का और वन्यजीव संरक्षण के तहत मुकदमा दर्ज कर जेल भेज दिया है।

ये भी पढ़ें- हरदोई: मामूली विवाद पर बुरी तरह पीटा गया युवक, घर पहुंचकर गिरा और निकल गई जान

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+