हरदोई: मामूली विवाद पर बुरी तरह पीटा गया युवक, घर पहुंचकर गिरा और निकल गई जान
Hardoi news, हरदोई। यूपी के हरदोई में मामूली विवाद को लेकर एक युवक को डंडों से इतना पीटा कि उसकी मौत हो गई। पुलिस ने युवक के भाई की तहरीर पर रिपोर्ट दर्ज कर शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा दिया। विवाद महज एक बांस के लेनदेन को लेकर विवाद इतना बढ़ गया कि उसकी पीट-पीटकर हत्या कर दी गई।

ये मामला मझिला थाना इलाके के कुसुमा गांव की है। जहां के निवासी दिनेश बांस का लट्ठा मांगकर लाया हुआ था। बांस को लेने के लिए गांव का ही रहने वाला प्रेम सागर दिनेश के पास आया हुआ था। दिनेश बांस का लट्ठा किसी दूसरे को देने के बात कहकर इनकार कर दिया था। इसी बात को लेकर दिनेश से प्रेम सागर, धर्मपाल और आनंद में हाथापाई शुरू हो गई। तीनों ने मिलकर डंडों से उसकी पिटाई कर दी। मृतक दिनेश के भाई प्रेम का कहना है कि पिटाई के बाद किसी तरह से दिनेश घर पहुंचकर गिर गया और वहीं पर उसने दम तोड़ दिया।

मामले की जानकारी पुलिस को दी गयी, जिसके बाद घटना की जानकारी पाकर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम कराया है। एसपी आलोक प्रियदर्शी ने बताया कि मृतक के भाई प्रेम की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर लिया और आगे की कार्रवाई की जा रही है।
ये भी पढ़ें- गांधी प्रतिमा के चरणों में 500 के नोट रख जलाती है महिला, मैनपुरी में हो रही चर्चा












Click it and Unblock the Notifications