PM मोदी को श्रीलंका के मंत्री ने भेंट किया भगवद गीता का सिंहली संस्करण, कुशीनगर पहुंचने को बताया बड़ा सम्मान

PM मोदी को श्रीलंका के मंत्री ने भेंट किया भगवद गीता का सिंहली संस्करण, कुशीनगर पहुंचने को बताया बड़ा सम्मान

कुशीनगर, 20 अक्टूबर: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने उत्तर प्रदेश के कुशीनगर में बुधवार 20 अक्टूबर को इंटरनेशनल एयरपोर्ट का उद्घाटन किया। कुशीनगर एयरपोर्ट के उद्घाटन के मौके पर श्रीलंका से आई एक फ्लाइट यहां उतरी। फ्लाइट में श्रीलंका के मंत्री नमल राजपक्षे और उनके प्रतिनिधिमंडल भी आया। इस दौरान पीएम मोदी ने कुशीनगर में श्रीलंका के मंत्री नमल राजपक्षे से मुलाकात की। मुलाकात के दौरान श्रीलंका के मंत्री ने पीएम मोदी को सिंहली संस्करण की भगवद गीता भेंट की। बता दें, इस भगवत गीता में श्रीलंका के प्रधानमंत्री महिंदा राजपक्षे का संदेश भी लिखा हुआ है।

Sri Lankas Cabinet Minister Namal Rajapaksa gift a Bhagavad Gita to PM Narendra Modi

इस दौरान श्रीलंका के मंत्री नमल राजपक्षे ने कहा, 'कुशीनगर इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर उतरने के लिए पहली उड़ान मेरे और मेरे प्रतिनिधिमंडल के लिए एक बड़ा सम्मान है। पहले से ही श्रीलंका और दुनिया भर से भारत के विभिन्न राज्यों में बहुत से पर्यटक आ रहे हैं। हम में से अधिकांश (विदेशी आगंतुक) जमीन के रास्ते कुशीनगर की यात्रा करते हैं। कुशीनगर जैसे शहरों तक सीधी पहुंच पर्यटन के लिए हमेशा एक बड़ी मदद होगी।'

वहीं, केंद्रीय संस्कृति मंत्रालय अंतरराष्ट्रीय बौद्ध परिसंघ एवं उत्तर प्रदेश सरकार के सहयोग से अश्विन पूर्णिमा के अवसर पर बुधवार को कुशीनगर में अभिधम्म दिवस का आयोजन किया। पीएम मोदी ने भी इस कार्यक्रम में शिरकत की। इस दौरान पीएम मोदी ने बौद्ध भिक्षुओं को 'चिवड़ा' भेंट किया। दरअसल, कुशीनगर में आयोजित होने वाले इस कार्यक्रम में भाग लेने के लिए श्रीलंका, थाईलैंड, म्यांमार, दक्षिण कोरिया, नेपाल, भूटान, कंबोडिया और विभिन्न देशों के राजदूतों के बौद्ध भिक्षु भी पहुंचे हैं।

इस दौरान पीएम मोदी ने कहा कि हम सभी जानते हैं कि श्रीलंका में बौद्ध धर्म का संदेश, सबसे पहले भारत से सम्राट अशोक के पुत्र महेंद्र और पुत्री संघमित्रा ले कर गए थे। माना जाता है कि आज के ही दिन 'अर्हत महिंदा' ने वापस आकर अपने पिता को बताया था कि श्रीलंका ने बुद्ध का संदेश कितनी ऊर्जा से अंगीकार किया है। इस समाचार ने ये विश्वास बढ़ाया था, कि बुद्ध का संदेश पूरे विश्व के लिए है, बुद्ध का धम्म मानवता के लिए है।

बता दें कि कुशीनगर इंटरनेशनल एयरपोर्ट के उद्घाटन के बाद पीएम मोदी ने भगवान बुद्ध की लेटी हुई प्रतिमा का दर्शन किया। उन्होंने भगवान बुद्ध से जुड़ी प्रदर्शनी का अवलोकन किया। इसके बाद उन्होंने निर्वाण स्थली पर स्थित मंदिर में दर्शन किया। पीएम मोदी ने महापरिनिर्वाण मंदिर में पेड़ लगाए।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+