Kushinagar News: पुस्तकों की जगह शराब,यह है कुशीनगर के एक विद्यालय का हाल

जहां केंद्र सरकार व राज्य सरकार एक तरफ शिक्षा को बढ़ावा दे रहीं हैं। वहीं कुशीनगर के एक उच्च प्राथमिक विद्यालय में पुस्तकों की जगह शराब रखी जा रही है।

कुशीनगर के तमकुहीराज थानाक्षेत्र स्थित संविलियन विद्यालय मोहन बसडिला मुकुन्दपुर में अंग्रेजी शराब बरामद हुई है। विद्यालय में अंग्रेजी शराब की 52 पेटी रखी गई थी। लोगों ने इसकी जानकारी पुलिस को दी। इस पूरे मामले में प्रधानाध्यापक को निलंबित कर दिया गया है।

kushinagar

जानकारी के मुताबिक, विद्यालय परिसर में बच्चे मध्याह्न अवकाश में खेल रहे थे। खेलते-खेलते कुछ बच्चे अतिरिक्त कक्ष की गए और देखा कि कमरे में शराब के गत्ते रखे हुए हैं। इसके बाद गांव में बात में फैल गयी। इसकी जानकारी पुलिस को दी गयी।

सूचना मिलते ही आबकारी टीम व तरयासुजान पुलिस पहुंच गई। पुलिस ने ताला खुलवाकर कमरे की तलाशी ली तो वहां 52 पेटी अंग्रेजी शराब मिली। पुलिस और आबकारी टीम ने शराब बरामद करके मामले की जांच शुरू कर दी। इस मामले में देर शाम शराब की बोतलों का बार कोड स्कैन कर लिया गया था, लेकिन दुकानदार या उनके कर्मचारियों को पूछताछ के लिए थाने नहीं बुलाया गया।
इस मामले में बीएसए डॉ. कमलेंद्र कुशवाहा ने प्रधानाध्यापक को निलंबित करते हुए विभागीय जांच के निर्देश दिए हैं। उधर इस मामले में बयान दर्ज कराने के लिए पुलिस ने देर रात महिला प्रधानाध्यापक को थाने में रोके रखा। प्रधानाध्यापक को हिरासत में लिए जाने की सूचना पाकर शिक्षक संघ के पदाधिकारी भी पहुंच गए।

प्रधानाध्यापिका जाहिदा बानो ने प्रधान पर आरोप लगाया है जबकि प्रधान ने प्रधानाध्यापिका पर अंग्रेजी शराब का रखने का आरोप लगाया है। तमकुहीराज के एसएचओ अश्वनी कुमार राय ने बताया कि मामले की छानबीन की जा रही है। आबकारी इंस्पेक्टर अमरनाथ कश्यप ने बताया कि स्कूल में अंग्रेजी शराब की 52 पेटी बरामद हुुई है। पूछताछ की जा रही है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+