Kushinagar News: पुलिस मुठभेड़ में घायल बदमाश गिरफ्तार

कुशीनगर के तरयासुजान पुुलिस ने गुरुवार देर रात 25 हजार के इनामी बदमाश को गिरफ्तार किया है। मुठभेड़ में बदमाश के पैर में गोली लगने से वह घायल हो गया। काफी दिनों से पुलिस को इसकी तलाश थी।

Kushinagar News: कुशीनगर के तरयासुजान पुुलिस ने गुरुवार देर रात 25 हजार के इनामी बदमाश को गिरफ्तार किया है। मुठभेड़ में बदमाश के पैर में गोली लगने से वह घायल हो गया। काफी दिनों से पुलिस को इसकी तलाश थी। यह मुठभेड़ बाघाचौर में एपी तटबंध के पास हुई। आरोपी पर हत्या सहित कई मुकदमें दर्ज हैं। बदमाश को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

kushinagar

Gorakhpur: 1821करोड़ की परियोजनाओं का सीएम योगी करेंगे शिलान्यास,गोरखपुर की बदलेगी सूरत
जानकारी के मुताबिक, बदमाश ने 13 नवंबर की रात अपने घर अहिरौलीदान लौट रहे वीर सागर गोंड को गोली मार दी थी।इस घटना में वीर सागर की मौत हो गयी थी। तभी से पुलिस को आरोपी की तलाश थी। तरयासुजान के थानाध्यक्ष आरके सिंह ने बताया हत्या मामले में वांछित बदमाश रोहित को गिरफ्तार कर लिया गया है। मुठभेेड़ में घायल होने के बाद आरोपी को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। बिहार के गोपालगंज के फुलुगनी गांव का रहने वाला रोहित कई दिनों से फरार चल रहा था। इसके ऊपर 25 हजार का इनाम घोषित था।

उन्होंने बताया कि बाघाचौर में एपी तटबंधे के पास बदमाश के होने की सूचना मिली थी। सूचना पर पहुंची पुलिस पर बदमाश ने फायरिंग शुरु कर दिया। जवाबी कार्रवाई में पुलिस ने भी फायरिंग की जिसमें बदमाश के पैर में गोली लग गयी। बदमाश के पास से एक तमंचा और कारतूस बरामद किया गया है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+