Kushinagar News: दुष्कर्म मामले की त्रुटिपूर्ण और लापरवाहीपूर्वक विवेचना पर पांच पुलिसकर्मी निलंबित
Kushinagar News: उत्तर प्रदेश के कुशीनगर जिले के कप्तानगंज थाना क्षेत्र के पांच पुलिसकर्मियों को कार्य में लापरवाही भारी पड़ गयी है। दो इंस्पेक्टर,एक सब इंस्पेक्टर सहित कोर्ट ने कुुल पाचं पुलिसकर्मियों को निलंबित कर दिया है। इन्होंने महिला से सामूहिक दुष्कर्म मामले की त्रुटिपूर्ण और लापरवाहीपूर्वक विवेचना की थी।यह मामला वर्ष 2020 का है।
इस मामले में इंस्पेक्टर महेंद्र कुमार चतुर्वेदी को निलंबित कर दिया गया है। महेंद्र कुमार चतुर्वेदी इन दिनों देवरिया जिले के रुद्रपुर थाने के इंस्पेक्टर थे। इसी मामले में उनके बाद के थानाध्यक्ष रहे राघवेंद्र सिंह, बीट उप निरीक्षक, कोर्ट मोहर्रिर और पैरोकार पर भी निलंबन की कार्रवाई की गई है।

पुलिस विभाग के मुताबिक, कप्तानगंज थाना क्षेत्र में हुए सामूहिक दुष्कर्म के मामले में कुबेरस्थान के तत्कालीन थानाध्यक्ष महेंद्र कुमार चतुर्वेदी को विवेचना सौंपी गई थी। वादी की तरफ से उन पर विवेचना त्रुटिपूर्ण करने और लापरवाही बरतने का आरोप लगाते हुए न्यायालय की शरण ली गई थी। इस मामले में तत्कालीन विवेचक एमके चतुर्वेदी के निलंबन की कार्रवाई हुई है। इसी मामले में कुशीनगर सेशन कोर्ट की तरफ से जारी एनबीडब्ल्यू और धारा-82 का आदेश जारी हुआ था, जिसका पालन न कराने पर वर्ष 2022-23 में थानाध्यक्ष रहे राघवेंद्र सिंह व बीट एसआई प्रियांशु राय को भी निलंबित कर दिया गया है। इसके अलावा इसी मामले में हाईकोर्ट के आदेश का पालन न करने पर कोर्ट मोहर्रिर शशिकांत चौधरी व पैरोकार सदानंद यादव को भी निलंबित किया गया है।
एएसपी रितेश सिंह ने बताया कि कप्तानगंज थाना क्षेत्र में 376डी के मामले में त्रुटिपूर्ण तरीके से विवेचना करने व लापरवाही के आरोप में एमपी सिंह, कुशीनगर सेशन कोर्ट के आदेश का पालन न करने पर 2022-23 में तैनात रहे तत्कालीन थानाध्यक्ष राघवेंद्र सिंह, बीट एसआई प्रियांशु राय सहित कोर्ट मोहर्रिर शशिकांत चौधरी व पैरोकार सदानंद यादव को निलंबित किया गया है।
-
Video: कहां हैं कांग्रेस नेता पवन खेड़ा? वीडियो ने खोल दिया राज, हिमंता-पासपोर्ट केस में पीछे पड़ी है पुलिस -
North Korea Missile Launch: ईरान-अमेरिका में सीजफायर, इधर किम जोंग ने दागी मिसाइल, जापान में अफरा-तफरी -
Iran US War: सुप्रीम लीडर खामेनेई समेत किन शीर्ष नेताओं की हुई मौत? युद्धविराम के बाद बर्बादी का हिसाब -
'मेरे पति ने 9 महिलाओं संग बनाया संबंध', फेमस एक्ट्रेस ने बयां किया दर्द, 14 साल साथ रहे, फिर टूटा रिश्ता -
'Exclusive है, पैसे दो सबकुछ देखो', कौन हैं Vishnu Priya जिनके फोटोज ने मचाई तबाही? क्या है Paid Subscription? -
पिता के पैर छूकर लिया आशीर्वाद, स्मृति मंधाना-पलाश मुच्छल करेंगे शादी? ब्रेकअप के बाद क्या हो गया पैचअप! -
Iran US Ceasefire: सीजफायर नहीं, तो बर्बाद हो जाता पाकिस्तान! शहबाज शरीफ के 'नापाक' प्लान का हुआ पर्दाफाश -
Iran US Ceasefire: 'तुरंत देश छोड़ें भारतीय', सीजफायर के बाद इंडिया की एडवाइजरी, Helpline Number जारी -
15 की उम्र में Janhvi Kapoor संग हुई थी भयावह घटना, Photos देख श्रीदेवी की बेटी का दिल दहला, क्या हुआ था? -
Ruchi Vira कौन हैं, RSS को 'देश के लिए नासूर' बताने वालीं? Akhilesh Yadav से क्या है 'पावर कनेक्शन'? -
Iran US Ceasefire: 'यह युद्ध का अंत नहीं है', क्या हैं सशर्त युद्धविराम के लिए ईरान की 10 बड़ी मांगें? -
Iran-US War-14 DAYS CEASEFIRE: पाकिस्तानी प्रस्ताव के पीछे Trump की स्क्रिप्ट? शरीफ की बेवकूफी से खुली पोल












Click it and Unblock the Notifications