Kushinagar: दूल्हे की इस हरकत से दुल्हन ने तोड़ दी शादी, यह है पूरा मामला

कुशीनगर में एक दुल्हन ने उस समय शादी करने से इनकार कर दिया, जब दूल्हे को द्वार पूजा के समय मिर्गी आ गयी।

dulhan

Kushinagar News: कुशीनगर से एक ऐसा मामला सामने आया है जहां दुल्हन ने द्वारपूजा के दौरान ही विवाह का निर्णय बदल दिया। द्वारपूजा के दौरान दूल्हे को मिर्गी आ गयी और वह गिर पड़ा। इस वजह दुल्हन ने शादी करने से मना कर दिया।

जानकारी के मुताबिक, कुशीनगर में बिहार के देवीपुर से विशुनपुरा थाना क्षेत्र के बरवा बभनौली से बारात आई हुई थी। शादी की रस्में हो रही थी। बारात आने के बाद उनका स्वागत किया गया। इसके बाद द्वार पूजा हो रही थी। चारों तरफ खुशी का माहौल था। गाना बजाना हो रहा थे। द्वार पूजा के दौरान दूल्हे को मिरगी आ गई और वह गिर गया। जैसे ही इसकी जानकारी दुल्हन को हुई उसने विवाह करने से मना कर दिया।

इसके बाद वर और वधू पक्ष के बीच तनाव बढ़ने लगा। वर पक्ष को बंधक बना लिया गया और सामान वापस मांगने की कवायद तेज कर दी गयी। इसके बाद पंचायत बुलानी पड़ी। पंचायत में लेन- देन वापस करने पर जब सहमति बनी तब दूल्हे को छोड़ा गया। बारात बिना दुल्हन के लौट गयी। दुल्हन ने कहा कि पूरा जीवन मुझे दूल्हे के साथ बीताना है।मैं ऐसे दूल्हे के साथ विवाह नहीं कर सकती ।

दूल्हे को द्वार पूजा के दौरान मुंह से झाग आने लगा। वह जमीन पर गिर गया। उसे वहां मौजूद लोगों ने दुदही सीएचसी पर भर्ती कराया। इसके बाद लड़की के परिजनों ने शादी से इनकार कर दिया।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+