Kushinagar News: पहले पी शराब, फिर देखा अश्लील वीडियो और चार दरिंदो ने ऐसे बर्बाद कर दी किशोरी की जिंदगी

Kushinagar News: कुशीनगर के कप्तानगंज थानाक्षेत्र की रहने वाली एक लड़की को उसी गांव के लड़के ने प्रेमजाल में फंसा लिया। एक रात बीतने के बाद दूसरे दिन अपने एक अन्य साथी को कार लेकर बुलाता है। फिर शुरु होती है इनके दरिंदगी की कहानी। कार में तीन युवक पहले सवार रहते है। चारों युवकों ने किशोरी को जबरन कार में बैठा लिया। इसके बाद कार हाईवे पर ले गए। चारों ने दुष्कर्म किया। किशोरी जब घर लौटी तब उसने पूरी बात परिजनों को बताई। परिजन पुलिस के पास उम्मीद लेकर पहुंचे लेकिन इंस्पेक्टर मामले को 14दिनों तक टालते रहे। जब एसपी को इस मामले की जानकारी हुई तो उन्होंने लापरवाह इंस्पेक्टर सहित तीन पुलिसकर्मियों को निलंबित कर दिया। तीन आरोपी गिरफ्तार हैं। चौथे आरोपी की गिरफ्तारी के लिए पुलिस दबिस दे रही है।

हाईवे पर चलती कार में दरिंदों ने किया यह काम
चार दरिंदों ने जब किशोरी को चलती कार में जबरन उठाया। उसके बाद उन्होंने पहले शराब व सिगरेट पी। जब नशा चढ़ गया तब इन्होनें अश्लील वीडियो देखना शुरु कर दिया। फिर क्या किशोरी पर इन भेड़ियों की नजर गड़ी। चारो ने किशोरी के साथ सामूहिक दुष्कर्म किया। जब इन्होंने किशोरी को अपने हवस का शिकार बना लिया उसके बाद उसे छोड़ दिया।

kushinagar

मामले को टालती रही पुलिस
नौ सितंबर को अपने घर से भागी किशोरी 11 सितंबर को पुलिस वालोें के साथ अपने घर पहुंची। पुलिस ने परिजनों पर दबाव बनाते हुए मामले को रफा-दफा करने की बात कही। किशोरी की बात सुन परिजनों के होश उड़ गए। उन्होंने कार्रवाई की मांग की लेकिन कुछ नहीं हुआ। पिता लगातार थाने का चक्कर काटते रहे लेकिन इंस्पेक्टर ने एक न सुनी। न्याय के लिए थाने के चक्कर काटते काटते 14 दिन बीत गए।

वीडियो वायरल होने के बाद हुई कार्रवाई
इस मामले का वीडियो वायरल हुआ। इंस्पेक्टर को लगा मामला अब नहीं दब पाएगा। तब उसने अपने दरोगा साथी व महिला सिपाही पर लापरवाही की बात कह कर एसपी से शिकायत की। एसपी ने मामले की गंभीरता समझते हुए क्षेत्राधिकारी से पूरे मामले की जांच कराई। जांच में पता चला कि इंस्पेक्टर भी जिम्मेदार हैं। तब इंस्पेक्टर सहित तीन पुलिसकर्मियों को एसपी ने निलंबित कर दिया।

तीन आरोपी गिरफ्तार, एक की तलाश
पुलिस ने इस मामले में गांव के ही रहने वाले तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। चौथे आरोपी जहांगीर की तलाश की जा रही है। पुलिस ने घटना में प्रयुक्त जहांगीर की कार भी बरामद कर ली है।

बोले एसपी
कुशीनगर के एसपी धवल जायसवाल ने बताया कि तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है। चौथे आरेपी की गिरफ्तारी के लिए पुलिस टीमें दबिश दे रही हैं। जल्द ही उसे गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+