रूस-यूक्रेन युद्ध : बेटी की वापसी पर माता-पिता ने लोकसभा अध्यक्ष बिरला के जरिए विदेश मंत्री को बोला थैंक्स

कोटा, 3 मार्च। रूस-यूक्रेन युद्ध में हालात दिनोंदिन खराब होते जा रहे हैं। बड़ी संख्या में भारतीय अभी भी यूक्रेन में फंसे हुए हैं। उनकी सकुशल वतन वापसी के लिए भारत सरकार ने ऑपरेशन गंगा चला रखा है। मोदी सरकार के चार मंत्रियों के साथ-साथ भारतीय वायुसेना ने भी मोर्चा संभाल रखा है।

om birla kota

यूक्रेन में फंसे भारतीयों को निकालने के लिए लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला भी सक्रिय हैं। ओम बिरला ने कहा था कि भारत सरकार यूक्रेन के युद्ध क्षेत्र में फंसे भारतीय छात्रों की सुकुशल वतन वापसी के लिए गंभीर प्रयास कर रही है।

इधर, लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला के संसदीय क्षेत्र राजस्थान के कोटा से एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें ओम बिरला ने एक स्टूडेंट के माता-पिता के लिए फोन कॉल की व्यवस्था की, जिन्होंने यूक्रेन से अपनी बेटी को सुरक्षित निकालने के लिए विदेश मंत्री डॉ एस जयशंकर को धन्यवाद दिया।

इधर, मीडिया से बातचीत में लोकसभा अध्यक्ष बिरला ने कहा कि 'यूक्रेन के युद्ध क्षेत्र क्षेत्रों से फंसे भारतीय छात्रों को निकालने के लिए सरकार द्वारा गंभीर प्रयास किए जा रहे हैं। आपरेशन गंगा के तहत यूक्रेन में फंसे भारतीय नागरिकों को निकालने के लिए विशेष उड़ानों को लगाया गया है।

इस बीच जयशंकर ने ट्वीट कर जानकारी दी कि हंगरी, रोमानिया, स्लोवाकिया और पोलैंड से आज नौ उड़ानों ने उड़ान भरी है। इसमें भारतीय वायुसेना के विमान भी शामिल हैं। 6 और उड़ानें जल्द ही रवाना होंगी और कुल मिलाकर 3000 से अधिक भारतीय नागरिकों को वापस लाया जाएगा।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+