राजस्थान पुलिस के SHO ने घर पर समारोह में उड़ाई बकरे की गर्दन, वीडियो वायरल होने पर जांच शुरू

कोटा। राजस्थान में एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। इसमें एक शख्स तलवार के एक ही झटके में बकरे की गर्दन उड़ाता दिख रहा है। दावा किया जा रहा है कि यह व्यक्ति राजस्थान पुलिस को एसएचओ है। वीडियो वायरल होने के बाद पूरे मामले की जांच शुरू कर दी गई है।

Recommended Video

    राजस्थान पुलिस के SHO ने घर पर समारोह में उड़ाई बकरे की गर्दन, वीडियो वायरल होने पर जांच शुरू
    Rajasthan Police SHO buries goats neck in ceremony at home Investigation begins after video goes viral

    कोटा (ग्रामीण) के पुलिस अधीक्षक शरद चौधरी ने बताया कि जानकारी में आया कि ट्विटर पर एक वीडियो अपलोड किया गया है। उसमें एक व्यक्ति तलवार से बकरे की गर्दन काटता दिख रहा है। काफी बार उस वीडियो को देखा गया तो नब्बे फीसदी समय तो उस शख्स की गर्दन दिखाई देती है। फिर वो घूमता है तो साइड फेस नजर आता है।

    ट्विटर पर जिस व्यक्ति ने यह वीडियो कोटा ग्रामीणा एसपी शरद चौधरी व आईजी समेत अन्य अधिकारियों को टैग किया उसके मुताबिक कोटा के दीगोद पुलिस थानाधिकारी हैं।

    Rajasthan Police SHO buries goats neck in ceremony at home Investigation begins after video goes viral

    एसपी शरद चौधरी के अनुसार शुरुआती जांच में पता चला है कि दीगोद एसएचओ दो दिन के अवकाश पर अपने शहर बारां गए हुए हैं। वहां उनके कोई पोते का समारोह था। तलवार से बकरे की गर्दन उड़ाने वाला शख्स दीगोद एसएचओ हैं या नहीं। इसकी जांच की जा रही है। सांगोद सीओ रामेश्वर परिहार को पूरे मामले की जांच सौंपी गई है। जांच रिपोर्ट के आधार पर कानूनी प्रावधानों के तहत कार्रवाई की जाएगी। यह भी देखना होगा कि यह मामला पशु क्रूरता अधिनियम का उल्लंघन है या नहीं।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+