VIDEO: मंत्री धारीवाल बोले-कोटा में कोचिंग स्टूडेंट की सुसाइड की वजह प्रेम प्रसंग भी, पिता ने मांगे सबूत
Kota Student Suicide: कोटा में स्टूडेंट की बढ़ती आत्महत्याओं पर अशोक गहलोत की मौजूदगी में उनके यूडीएच मंत्री शांति धारीवाल ने विवादित बयान दिया है।
Kota coaching student death reason: राजस्थान की शिक्षा नगरी कोटा इन दिनों दो वजह से सुर्खियों में है। एक तो कोटा चंबल रिवर फ्रंट और दूसरी यहां कोचिंग स्टूडेंट की बढ़ती आत्महत्या। कोटा में कोचिंग स्टूडेंट की आत्महत्याएं थमने का नाम नहीं ले रही हैं। इसी साल नौ माह में 28 स्टूडेंट ने जान दे दी। (वीडियो नीचे)
कोटा में आए दिन हो रहीं कोचिंग स्टूडेंट की आत्महत्या की कोई स्पष्ट वजह अभी तक सामने नहीं आई है। कोई इसे छात्र-छात्राओं पर डॉक्टरों-इंजीनियर बनने का प्रेशर मान रहा तो राजस्थान सरकार के यूडीएच मंत्री शांति धारीवाल ने आत्महत्याओं को प्रेम प्रसंग से जोड़ा है।

दरअसल, कोटा में ऑक्सीजन पार्क के लोकार्पण के बाद यूडीएस मंत्री शांति धारीवाल पत्रकारों से बातचीत कर रहे थे। इस दौरान उनके साथ मुख्यमंत्री अशोक गहलोत भी मौजूद थे। धारीवाल ने कहा कि कोटा में कोचिंग स्टूडेंट लव अफेयर के कारण भी सुसाइड कर रहे हैं।
शांति धारीवाल ने उसी दिन एक छात्रा के खुदकुशी के मामले का जिक्र करते हुए कहा कि आज भी एक लड़की ने सुसाइड किया है। उसकी आत्महत्या का कारण यह था कि उसने जो लेटर छोड़ा वह लव अफेयर के कारण छोड़ा था। आत्महत्याओं के मामलों की स्टडी की जानी चाहिए कि आखिर ऐसा क्यों हुआ?
शांति धारीवाल ने यह भी माना है कि कोटा में दूसरे राज्यों से IIT, NEET आदि की तैयारी करने आने वाले विद्यार्थी कई बार खुद की दूसरों विद्यार्थियों से तुलना करके हीन भावन का भी शिकार हो रहे हैं। वह कोचिंग छोड़ना चाहता है, मगर कई बार मां-बाप का प्रेशर उसे यहां ले आता है।
उधर, शांति धारीवाल ने जिस छात्रा की आत्महत्या को प्रेम प्रसंग से जोड़ा वह झारखंड की रहने वाली रिचा सिंहा थी। वह पांच दिन पहले ही कोटा में नीट की तैयारी करने आई थी। मृतका के पिता ने धारीवाल के बयान पर गुस्सा जताया और कहा कि पुलिस प्रशासन भी यही कह रहा है कि ऐसा कोई नोट नहीं मिला है, जिसमें प्रेम प्रसंग जैसा कोई मामला सामने आया हो। फिर मंत्री शांति धारीवाल के पास यह जानकारी कहां से आई। उनके पास कोई सबूत हो तो दें।
मदद बस एक कॉल दूर
पहचान पूर्णतः गोपनीय , पेशेवर परामर्श सेवा
iCALL मेंटल हेल्पलाइन नंबर: 9152987821
सोम - शनि: सुबह 10 बजे - शाम 8 बजे












Click it and Unblock the Notifications