Rajasthan: कांग्रेस MLA ने घर के बाहर पोस्टर पर लिखा-'अशोक गहलोत जिंदाबाद, गृहमंत्री मुर्दाबाद'
Ashok Gehlot Zindabad grih mantri Murdabad: कोटा जिले की सांगोद सीटा से कांग्रेस विधायक भरत सिंह कुंदनपुर के घर के बाहर लगा पोस्टर 'अशोक गहलोत जिंदाबाद, गृहमंत्री मुर्दाबाद' सुर्खियों में है।
CM Ashok Gehlot vs MLA Bharat Singh Kundanpur: राजस्थान विधानसभा चुनाव 2023 की तारीखों के ऐलान से पहले कांग्रेस विधायक भरत सिंह कुंदनपुर के घर के बाहर लगा एक पोस्टर सुर्खियों में है। पोस्टर पर लिखा है 'अशोक गहलोत जिंदाबाद, गृहमंत्री मुर्दाबाद'

कोटा जिले की सांगोद विधानसभा क्षेत्र से कांग्रेस विधायक भरत सिंह कुंदनपुर राजस्थान की राजनीति में दिग्गज नेता हैं। कई बातों को लेकर राजस्थान मुख्यमंत्री अशोक गहलोत से नाराज चल रहे हैं। भरत सिंह कुंदनपुर बीते तीन साल से विधानसभा तक में नहीं गए।
विधायक भरत सिंह कुंदनपुर के घर के बाहर लगा पोस्टर देखकर तो लगता है कि सीएम अशोक गहलोत के साथ अभी भी उनकी नाराजगी दूर नहीं हुई है।
मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार कांग्रेस विधायक भरत सिंह कुंदनपुर का मानना है कि राजस्थान में गृहमंत्री और मुख्यमंत्री का पद अशोक गहलोत के पास ही है। गहलोत ने मुख्यमंत्री के पद पर रहते हुए अच्छे काम किए हैं, लेकिन गृहमंत्री के तौर पर अच्छे काम नहीं किए। इसलिए विधायक भरत सिंह ने घर के बाहर 'मुख्यमंत्री जिंदाबाद, गृहमंत्री मुर्दाबाद' लिखवाया है।

दरअसल, विधायक भरत सिंह अपनी समस्याओं को लेकर अक्सर सीएम गहलोत को पत्र लिखते रहते हैं। इसके अलावा पोस्टर भी लगाते रहते हैं। कुछ दिन पहले उन्होंने बारां के विधायक प्रमोद भाया के लिए अपने घर के बाहर पोस्टर लगाया और उस पर उन्होंने उनके खिलाफ कई बातें लिखीं।
अशोक गहलोत से भरत सिंह की नाराजगी वजह
राजस्थान की राजनीति के जानकार बताते हैं कि विधायक भरत सिंह कुंदनपुर की सीएम अशोक गहलोत से नाराजगी की मुख्य वजह बारां जिले के एक गांव खान की झोपड़ियों को कोटा जिले में शामिल करने को लेकर है। उनकी यह मांग उनकी पूरी नहीं हो पाई है।
सीएम अशोक गहलोत से सांगोद विधायक भरत सिंह कुंदरपुर की नाराजगी की दूसरी वजह ये मानी जा रही है कि राजस्थान सरकार में मंत्री प्रमोद भाया को मुख्यमंत्री के द्वारा संरक्षण देने के आरोप हैं। वे इस बात से भी नाराज हैं कि प्रमोद भाया पर कार्रवाई नहीं की जा रही।












Click it and Unblock the Notifications