VIDEO : कोटा के स्टेडियम में PFI की रैली पर गरमाई सियासत, BJP ने साधा गहलोत सरकार पर निशाना

कोटा, 17 फरवरी। राजस्थान के कोटा के नयापुरा स्टेडियम में पॉपुलर फ्रंट ऑफ इंडिया (पीएफआई) की ओर से संगठन के स्थापना दिवस पर रैली निकाली गई। रैली को कोटा जिला प्रशासन की ओर से अनुमति दिए जाने के मामले में सियासत भी गरमा गई है। हालांकि जिला प्रशासन ने संगठन को 'एकता मार्च' आयोजित करने की अनुमति से इनकार कर दिया था।

तुष्टीकरण का आरोप

तुष्टीकरण का आरोप

राजस्थान भाजपा प्रदेशाध्यक्ष सतीश पूनिया ने पीएफआई की रैली के मामले में अशोक गहलोत सरकार पर वोट बैंक की राजनीति और तुष्टीकरण का आरोप लगाते हुए पीएफआई (PFI) जैसे संगठनों पर प्रतिबंधित लगाने की मांग की है।

 पीएफआई ब्लैकलिस्टेट संगठन

पीएफआई ब्लैकलिस्टेट संगठन

मीडिया रिपोर्ट के अनुसार सतीश पूनिया ने कहा कि आज देश में हिजाब के अलावा और भी कई मुद्दे हैं, लेकिन पीएफआई जैसे संगठनों का मकसद हमेसा से ही अशांति फैलाना रहा है।

इस तरह के संगठन से जुड़े लोग संप्रदाय के नाम पर देश में अराजकता फैला रहे हैं। पीएफआई एक ब्लैकलिस्टेट संगठन है और उसकी गतिविधियां भी संदिग्ध पाई गई हैं।

कम्युनल ऑर्गनाइजेशन

कम्युनल ऑर्गनाइजेशन

पूनिया ने कहा कि पीएफआई पर कई बार कार्रवाई भी हुई है और यह एक कम्युनल ऑर्गनाइजेशन है, जिसका देश के प्रति निष्ठा से कोई सरोकार नहीं है। इस संगठन को देश के कई हिस्सों में बैन भी किया गया है ऐसे में कांग्रेस सरकार को इस संगठन को रैली की इजाजत नहीं देनी चाहिए थी।

Recommended Video

    Rajasthan: कोटा में PFI ने निकाली रैली, BJP ने साधा Ashok Gehlot सरकार पर निशाना | वनइंडिया हिंदी
    राष्ट्रीय प्रवक्ता शहजाद पूनावाला ने भी किया ट्वीट

    राष्ट्रीय प्रवक्ता शहजाद पूनावाला ने भी किया ट्वीट

    कोटा में पीएफआई की रैली पर भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता शहजाद पूनावाला ने ट्वीट कर कहा है कि एक बार फिर कांग्रेस ने एनआईए द्वारा नामित कट्टरपंथी समूह पीएफआई को राजस्थान में हजारों लोगों के साथ रैली निकालने की अनुमति देकर वैध कर दिया है, इससे पहले कांग्रेस का कर्नाटक में भी एसडीपीआई के साथ गठबंधन था।

    अनुमति देना कट्टरपंथ संगठन को वैध बनाने के प्रयास

    इस मामले में भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता संजू वर्मा का भी ट्वीट आया। उन्होंने कहा कि राजस्थान की अशोक गहलोत सरकार द्वारा पीएफआई की रैली को अनुमति देना कट्टरपंथ संगठन को वैध बनाने के प्रयास हैं। वे केवल इस विश्वास को मजबूत करते हैं कि कांग्रेस कैसे अपराध का समर्थन करती है?

    मुख्य अतिथि पूर्व राज्यसभा सांसद मौलाना ओबैदुल्लाह खान आजमी

    मुख्य अतिथि पूर्व राज्यसभा सांसद मौलाना ओबैदुल्लाह खान आजमी

    सुबह 11 बजे शहीद स्मारक से नयापुरा स्टेडियम तक यूनिटी मार्च और समारोह का आयोजन हुआ। समारोह की अध्यक्षता फ्रंट के प्रदेश अध्यक्ष मोहम्मद आसिफ तथा मुख्य अतिथि पूर्व राज्यसभा सांसद मौलाना ओबैदुल्लाह खान आजमी तथा विशिष्ट अतिथि पॉपुलर फ्रंट के राष्ट्रीय महासचिव अनीस अहमद थे।अतिथि के रूप में कोटा शहर काजी काजी मोहम्मद अनवर, राजस्थान मदरसा बोर्ड के पूर्व चेयरमैन मौलाना फजले हक, दरगाह शरीफ अजमेर के सज्जादा नशीन सैयद सरवर चिश्ती, एसडीपीआई के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष मोहम्मद शफी, सर्व धर्म महासभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष संत भजना राम महाराज, सोशल डेमोक्रेटिक पार्टी ऑफ इंडिया के प्रदेश अध्यक्ष रिजवान खान, ऑल इंडिया कांग्रेस कमेटी के प्रदेश उपाध्यक्ष व शहर काजी कैथून के मौलाना अलाउद्दीन अशरफी शामिल हुए।

    {document1}

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+