Nandini Gupta: किसान की बेटी नंदिनी गुप्ता के Miss India बनने की कहानी, कक्षा 9 से शुरू की मॉडलिंग
Nandini Gupta Miss India 2023: मिस इंडिया नंदिनी गुप्ता राजस्थान के कोटा की रहने वाली हैं। इनका परिवार कोटा में पुरानी सब्जी मंडी में रहता है। पिता सुमित गुप्ता किसान हैं, जो कोटा के सांगोद के पास भांडाहेडा में खेती

Nandini Gupta Miss India 2023: नई मिस इंडिया नंदिनी गुप्ता राजस्थान के कोटा से है। किसान परिवार से ताल्लुक रखती हैं। कक्षा नौ से मॉडलिंग की दुनिया में कदम रखने वाली नंदिनी गुप्ता के सिर पर मिस इंडिया 2023 का खिताब सजने तक की पूरी कहानी काफी दिलचस्प है।
59वें फेमिना मिस इंडिया ब्यूटी पेजेंट का रिजल्ट शनिवार देर रात घोषित किया गया। मिस इंडिया 2023 नंदिनी गुप्ता कोटा को चुना गया। नंदीनी गुप्ता को मिस इंडिया 2022 की विनर सिनी सिनी शेट्टी ने नंदिनी को ताज पहनाया। अब नंदीनी गुप्ता मिस वर्ल्ड प्रतियोगिता में भारत का प्रतिनिधित्व करेंगी।

नंदिनी गुप्ता गुप्ता मिस इंडिया कौन हैं?
19 वर्षीय नंदिनी गुप्ता गुप्ता कोटा शहर की पुरानी सब्जी मंडी की रहने वाली हैं। डॉ. एचपी गुप्ता की भतीजी हैं। नंदीनी गुप्ता के पिता सुमित गुप्ता किसान हैं, जो कोटा के सांगोद के पास भांडाहेडा में खेती करते हैं। मां हाउस वाइफ हैं।

मिस इंडिया 2023 के पिता का इंटरव्यू
मीडिया से बातचीत में मिस इंडिया 2023 के पिता सुमित गुप्ता ने बताया कि बेटी का मिस इंडिया बनने का बचपन से ख्वाब था। घर पर महज चार साल की उम्र से ही कैटवॉक करने लगी थी। नौवीं कक्षा में पहुंची तब मॉडलिंग में कॅरियर बनाने की इच्छा जताई थी।

मिस राजस्थान भी रहीं नंदिनी गुप्ता
पिता ने बताया कि बेटी नंदिनी गुप्ता ने मॉडलिंग के क्षेत्र में जाने की इच्छा जताई तो परिवार ने उसे रोका नहीं। वह घर पर ही प्रैक्टिस किया करती थी। 11 फरवरी को मिस राजस्थान चुने जाने के बाद अब मिस इंडिया बनी है।
नंदिनी गुप्ता की शुरुआती पढ़ाई कोटा के माला रोड स्थित सेंट पॉल सीनियर सेकेंड्री स्कूल से की। बिजनेस मैनेजमेंट की पढ़ाई के लिए मुंबई चली गई। वहीं से अब सेकेंड ईयर में पढ़ाई कर रही है।












Click it and Unblock the Notifications