इस कलयुगी बेटे ने अपनी मां की अश्लील तस्वीरें खींचकर व्हाट्सएप पर करवाई वायरल, जानिए पूरा मामला
इस कलयुगी बेटे ने अपनी मां की अश्लील तस्वीरें खींचकर व्हाट्सएप पर करवाई वायरल, जानिए पूरा मामला
कोटा। राजस्थान की शिक्षा नगरी में मां-बेटे के रिश्तों को शर्मसार कर देने वाला सामने आया है। एक कलयुगी बेटे ने अपनी ही मां की अश्लील तस्वीरें सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर वायरल करवाने का मामला सामने आया है। पुलिस ने महिला की शिकायत पर आरोपी बेटे को गिरफ्तार कर जेल भिजवा दिया गया है।

कोटा शहर के दादाबाड़ी थानाधिकारी ताराचन्द ने बताया कि शिवपुरा निवासी एक महिला ने थाने में आकर रिपोर्ट लिखवाई कि 13 मई को घर पर हवन कर रही थी। तभी उसके बेटे दीपक तिवारी ने उस पर तेजाब जैसी वस्तु डाली, जिससे हवन के सभी कंडे बुझ गए। महिला को चक्कर आने लगे और उसके पूरे शरीर में खुजली चलने लगी। उसने सारे कपड़े उतार दिए। तब मौका पाकर दीपक तिवारी ने अपनी मां की अश्लील तस्वीरें ले ली। तस्वीरें व्हाट्सएप पर रिश्तेदारी में वायरल करवा दिए थे।
पुलिस ने आरोपी बेटे को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस अनुसंधान में सामने आया है कि आरोपी दीपक तिवारी ने अपनी मां के साथ चल रहे मकान के विवाद को लेकर फोटो खींचकर व्हाट्सएप पर मकान हड़पने के लिए वायरल कर दिए थे। आरोपी ने पुलिस से बचने के लिए फोटो डिलीट कर दिए थे, जिनको पुलिस द्वारा रिकवर किया गया। आरोपी के खिलाफ जुर्म प्रमाणित हुआ है। पुलिस ने उससे एक मोबाइल भी जब्त किया है।












Click it and Unblock the Notifications