Rajasthan: NEET JEE पास करवाने की मन्नतों से रंगी कोटा के राधा कृष्ण मंदिर की दीवारें
Radha Krishna temple Kota: कोटा के कोचिंग संस्थानों में मेडिकल और इंजीनियरिंग कॉलेज की तैयारी करने वाले छात्र यहां के राधा कृष्ण मंदिर में बड़ी संख्या में पूजा करने आते हैं।

राजस्थान की शिक्षा नगरी कोटा के तलवंडी इलाके में राधा कृष्ण मंदिर छात्रों की आस्था का बड़ा केंद्र है। कोटा में रहकर मेडिकल और इंजीनियरिंग की पढ़ाई करने वाले छात्र बड़ी संख्या में राधा कृष्ण मंदिर आते हैं। यहां पर उनकी अटूट आस्था के चलते मान्यताओं की दीवार भी है, जिस पर छात्र अपनी मन्नतें लिखते हैं।
कोटा के राधा कृष्ण मंदिर पुजारी हुकम चंद कहते हैं कि यहां आमजन से ज्यादा छात्र आते हैं। पूजा अर्चना करते हैं और दीवार पर अपनी मन्नत लिखकर जाते हैं। मन्नत पूरी होने के बाद कई छात्र यहां दुबारा भी आते हैं और अपनी श्रद्धानुसार मंदिर में विशेष भेंट चढ़ाते हैं।
बता दें कि अधिकांश स्टूडेंट कोटा के राधा कृष्ण मंदिर में NEET और JEE में अचछे अंक मांगते हैं। हालांकि ऐसे विद्यार्थियों की भी कमी नहीं जो पढ़ाई के अलावा भी अपनी मन्नत दीवार पर लिख जाते हैं। शायद यहीं वजह है कि दीवार पर 'पीएम बना देने और प्रेमिका मिल जाने' जैसी मन्नतें भी लिखी मिल जाती हैं।
बता दें कि कोटा के तलवंडी में 26 साल पहले राधा कृष्ण मंदिर बनाया गया था। तब कोटा में मेडिकल व इंजीनियरिंग की कोचिंग परवान चढ़ रही थी। मंदिर निर्माण के दो साल बाद से ही यहां की दीवारों पर छात्र अपनी मन्नतें लिखने लगे थे। यह सिलसिला आज भी जारी है।











Click it and Unblock the Notifications