फेसबुक पर कोटा के लड़के को त्रिपुरा की लड़की से हुआ प्यार, True Love पाने को दोनों पहुंचे कोर्ट

कोटा। सोशल मीडिया के जमाने पर कब किसको कौनसे प्लेटफार्म पर प्यार हो जाए कुछ कहा नहीं जा सकता। ऐसा ही कुछ कोटा के युवक और त्रिपुरा की युवती के साथ हुआ। दोनों को फेसबुक पर प्यार हो गया और फिर अपना सच्चा प्यार पाने के लिए दोनों ने कोर्ट का दरवाजा खटखटाया है।

शादी का प्रस्ताव लेकर युवती के घर पहुंचा

शादी का प्रस्ताव लेकर युवती के घर पहुंचा

हुआ यूं कि कोटा के रूपेश चेतिया व त्रिपुरा के नाईकोटा की युवती से दोस्ती हुई। फिर दोस्ती प्यार में बदल गई। इस पर युवक कोटा से त्रिपुरा पहुंचा और शादी का प्रस्ताव लेकर युवती के घर गया। इस पर युवती के परिजनों ने उसके साथ मारपीट की और फिर ​युवती को त्रिपुरा के आदिवासी क्षेत्र में भेज दिया।

 युवती ने जताई ऑनर किलिंग की आशंका

युवती ने जताई ऑनर किलिंग की आशंका

इस पर युवक ने हाईकोर्ट में बंदी प्रत्यक्षीकरण याचिका दायर कर युवती को उसके परिजनों से छुड़ाने की गुहार की है। वहीं युवती ने भी हाईकोर्ट के सीजे को पत्र लिखकर ऑनर किलिंग की आशंका जताते हुए अदालत से सुरक्षा मांगी है। हाईकोर्ट ने भी मामले को गंभीर मानते हुए राज्य सरकार से जवाब मांगा है। सीजे इन्द्रजीत महान्ति व जस्टिस प्रकाश गुप्ता की खंडपीठ ने यह अंतरिम निर्देश रूपेश चेतिया की बंदी प्रत्यक्षीकरण याचिका पर दिया।

 सुरक्षा मुहैया करवाने की मांग

सुरक्षा मुहैया करवाने की मांग

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार युवक ने अपने याचिका में बताया कि युवक और युवती एक दूसरे को पसंद करते हैं। दोनों शादी करना चाहते है। शादी का प्रस्ताव लेकर युवती के घर गया तो मारपीट की गई। वहीं, युवती को कमरे में बंद कर दिया गया। अदालत द्वारा युवती को सुरक्षा मुहैया कराए और उसे अदालत में पेश करवाए।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+