दूल्हे को सुहागरात में पता चला दुल्हन है गर्भवती, बच्चे के बाप का नाम जानकार चौंक गया पूरा परिवार
कोटा, 26 न्यूज। राजस्थान के कोटा में एक दूल्हे के पैरों से तले से जमीन उस वक्त खिसक गई जब सुहागरात के नाम पर दुल्हन नाटक करने लगी और फिर पता चला कि दुल्हन तीन माह की गर्भवती है। मामला कोटा शहर के कुन्हाड़ी पुलिस थाना इलाके का है।

एक लाख रुपए 80 हजार में तय हुआ सौदा
पुलिस की शुरुआत जांच में पता चला कि महिला की यह दूसरी शादी थी। उसकी शादी किसी और ने नहीं बल्कि खुद पति ने ही रुपयों के लालच में करवाई थी। दलाल के जरिए हुई इस शादी में पति ने खुद को पत्नी अपनी पत्नी का भाई तक बताया। पति ने एक लाख 80 हजार रुपए के लालच में यह शादी करवाई थी।

दलाल देवराज सुमन ने करवाई शादी
कुन्हाड़ी सीआई गंगा सहाय शर्मा ने बताया कि सकतपुरा स्थित काली बस्ती निवासी रवि नागर ऑटो चालक है। उसकी शादी नहीं हो रही। सप्ताह भर उसकी मुलाकात कुंहाड़ी पुलिस थाना इलाके के सुभाष नगर निवासी देवराज सुमन से हुई। देवराज सुमन रोडवेज में संविदा पर चालक था। लॉकडाउन में उसकी नौकरी चली गई तो वह ठगी करने लगा।

इंदौर की रहने वाली है दुल्हन
देवराज ने रवि नागर से उसकी शादी करवाने की बात कही। उधर, देवराज की मध्य प्रदेश के इंदौर के सेल्फी अस्पताल में ठेके पर काम करने वाले 24 वर्षीय सोनू करपरे और उसकी पत्नी कोमल करपरे से भी जान पहचान थी। देवराज ने इन्हें झांसे में लिया और फर्जी शादी करवाकर रुपए कमाने का लालच दिया।

21 जून को कोमल व रवि की कोर्ट मैरिज
देवराज से बातचीत में सोनू अपनी पत्नी कोमल की एक लाख 80 रुपए में दूसरी शादी करवाने को तैयार हो गया तो उन्हें कोटा बुलाया गया। होटल में ठहराया और पैसे लेकर
21 जून को कोमल व रवि की कोर्ट मैरिज करवा दी। सोनू ने खुद को कोमल का भाई बताया। रवि ने बारां जिले में स्थित अपनी 7 बीघा जमीन गिरवी रखकर रुपयों का इंतजाम किया था।

सुहागरात पर बनाने लगी मनगढ़ंत कहानी
शादी के बाद दूल्हा रवि और दुल्हन कोमल घर आ गए। सुहागरात के नाम पर दुल्हन नाटक करने लगी। वह कभी कहने लगी उसका व्रत है तो कभी कुछ और मनगढ़ंत कहानी बनाने लगी। इस पर दूल्हे रवि को उस पर शक हो गया। दूसरे दिन रवि ने अपनी बहन को सारी बताई।

शुरुआत में करती रही गुमराह
दूल्हे की बहन ने कोमल से इस संबंध में पूछा तो वह शुरुआत में उसे भी गुमराह करती रही। फिर उसे जेल भेजने का डर दिखाया तो उसने सच उगल दिया। बताया कि वह शादीशुदा है। सोनू का उसका पति है। दो बच्चे भी हैं। फिलहाल वह तीन माह की गर्भवती है। उसने और उसके पति ने रुपयों के लालच में यह शादी की थी।

दुल्हन, पति व दलाल गिरफ्तार
पीड़ित रवि की शिकायत पर कुंहाड़ी पुलिस ने मामला दर्ज कर सोनू, कोमल व दलाल देवराज को गिरफ्तार किया। पुलिस ने इन्हें कोर्ट में पेशकर दो दिन के रिमांड पर लिया है ताकि इनके गिरोह में शामिल अन्य लोगों और पीड़ितों के बारे में पता लगाया जा सके।












Click it and Unblock the Notifications