कोटा : पति ने कुल्हाड़ी से वार कर ली पत्नी की जान, धड़ से 12 फीट दूर जा गिरा सिर

कोटा। राजस्थान के कोटा जिले के इटावा थाना इलाके के गांव फतेहपुर में एक शिक्षिका की कुल्हाड़ी से वार कर ​हत्या कर दी गई। वारदात को उसके पति ने अंजाम दिया है। पति ने पत्नी की गर्दन से इतनी जोर से प्रहार किया कि सिर धड़ से कटकर करीब 12 फीट दूर जा गिरा। इटावा पुलिस ने आरोपी पति को गिरफ्तार कर लिया है।

wife murder in Fatehpur village of itawa kota husband arrested

कोटा जिले के इटावा थाना प्रभारी मुकेश मीणा ने बताया कि फतेहपुर निवासी चंद्रभान पारेता और पत्नी आशा (32) में पारिवारिक कलह के चलते आए दिन झगड़े होते रहते थे। चंद्रभान कुछ काम नहीं करता था। पीपल्दा गांव में खेतों से होने वाली उपज पर ही निर्भर था। आशा कस्बे के ही एक प्राइवेट स्कूल में पढ़ाती थी। उनके तीन बच्चे हैं।

मंगलवार शाम को आशा स्कूल से आई तो शाम 5 बजे के करीब दोनों में विवाद हो गया। उस समय बच्चे भी घर पर नहीं थे। लड़ाई की आवाज घर से बाहर तक आ रही थी। इसी दौरान चंद्रभान ने कुल्हाड़ी से आशा की गर्दन पर वार कर हत्या कर दी। घर के आंगन में उसका सिर धड़ से अलग हो गया और 12 फीट दूर जा गिरा।

kota woman murder

वारदात के बाद चंद्रभान कुल्हाड़ी लेकर भागने लगा तो मोहल्लेवासियों ने उसे पकड़ लिया। घर पर जाकर देखा तो आशा का सिर अलग पड़ा था और खून बिखरा हुआ था। लोगों की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और चंद्रभान का हिरासत में ले लिया। साथ ही कापरेन स्थित आशा के पीहर सूचना दी गई। वहां से रात को परिजन मौके पर पहुंचे।

घटना की जानकारी मिलने के बाद डीएसपी सुरेंद्र शर्मा व पुलिस जाब्ता मौके पर पहुंचा तथा परिजनों से घटना की जानकारी ली। मृतका के चाचा लटूरलाल की रिपोर्ट पर हत्या का मामला दर्ज कर शव को इटावा अस्पताल की मोर्चरी में रखवा दिया है। पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+