Rajasthan Election 2019: दूल्हे ने जीता पार्षद का चुनाव, 7 फेरों से पहले लिया जीत का प्रमाण पत्र
कोटा। राजस्थान निकाय चुनाव 2019 में कांग्रेस का दबदबा रहा है। प्रदेश की 49 निकायों में से 25 में कांग्रेस का कब्जा रहा है। भाजपा 10 और निर्दलीय 14 पर काबिज हुए हैं। उदयपुर और बीकानेर निगम में भाजपा आई। भाजपा सिर्फ एक नगर परिषद बालोतरा में जीती है। 2105 वार्ड पार्षद में कांग्रेस 961 पुर और बीका और भाजपा के 737 पार्षद जीते है।

कांग्रेस के एक प्रत्याशी के परिवार के लिए मंगलवार का दिन दोहरी खुशी लेकर आया। इसी दिन प्रत्याशी की शादी हो रही है और मंगलवार को ही हुई शहरी निकाय चुनाव की मतगणना में वह पार्षद चुनाव जीत गया। दूल्हे के चुनाव जीतने और सात फेरों से पहले जीत का प्रमाण पत्र लेने वाला यह अनूठ मामला कोटा जिले के रावतभाटा नगर पालिका है।
बता दें कि नरेश कुमार मीणा ने रावतभाटा नगर पालिका चुनावों में वार्ड नंबर 34 से कांग्रेस प्रत्याशी के तौर पर चुनावी ताल ठोकी थी। वे बतौर कांग्रेस प्रत्याशी चुनावी मैदान में उतरे। इसी बीच उनकी शादी भी 19 नवंबर को तय हो गई। शादी की तैयारियों के बीच नरेश कुमार के लिए चुनाव प्रचार करना और जीत हासिल करना चुनौती बन गया था।
नरेश ने शादी की तैयारियों के बीच अपने समर्थकों के साथ चुनावी प्रचार भी किया और आखिरकार मतगणना के दिन ही उनकी बारात निकलने का मौका भी आ गया, लेकिन इससे पहले उन्हें चुनाव जीत की खुशी मिली।












Click it and Unblock the Notifications