बारात की जगह उठी अर्थी, हल्दी रस्म में फोटोशूट करवा रहे दूल्हे सूरज सक्सेना की करंट लगने से मौत
Dulhe Ki Mout Bundi Kota Rajasthan: घर परिवार का कोना-कोना खुशी से सरोबार था। दूल्हे सूरज सक्सेना की बारात जाने वाली थी। हल्दी की रस्म चल रही थी। दूल्हे की मौत हो गई और घर से बारात की जगह अर्थी निकली। यह देख हर कोई आंसू नहीं रोक पाया।
दूल्हे की मौत का मामला राजस्थान के बूंदी रोड स्थित होटल मेनाल रेजीडेंसी का है। यहां मंगलवार को दिल दहला देने वाला हुआ है। पलभर में शादी की खुशियों के बीच मातम छा गया।

जानकारी के अनुसार 29 वर्षीय सूरज सक्सेना की शादी थी। हल्दी की रस्म चल रही थी। दोपहर को करीब दो बजे फोटोशूट हो रहा था। फोटोशूट के लिए दूल्हे को पूल साइड पर ले गए, जहां कूलर के खुले तार की वजह से करंट आ रहा था।
फोटोशूट के दौरान दूल्हा करंट की चपेट में आ गया। परिजनों व रिश्तेदारों ने लकड़ी की मदद से करंट से उसे छुड़वाया भी, मगर दो-तीन अन्य लोग भी करंट की चपेट में आकर झुलस गए। दूल्हा सूरज गंभीर रूप से झुलस गया।
अस्पताल में उपचार के दौरान सूरज की मौत हो गई। सूरज गुड़गांव में एक निजी कंपनी में जॉब करता था। सूरज की शादी बिहार निवासी युवती से होनी थी। दुल्हन भी वहीं मौजूद थी। हल्दी की रस्म के लिए जो स्टेज लगाया गया था। उसके दोनों ओर दो कूलर भी लगाए गए थे।
कूलरों के तार में ज्वाइंट पर टेप ढंग से नहीं चिपकी हुई थी। सूरज पानी से भीगा हुआ था और वह पुल साइड गया तो वहां करंट लग गया। वह खुद ही बोला कि यहां करंट आ रहा है। लोग कुछ समझ आते उससे पहले तो सूरज गंभीर रूप से झुलस चुका था। फिर मौत ही हो गई।
उधर, डीएसपी राजेश सोनी ने बताया कि परिजनों की रिपोर्ट पर होटल मालिक व प्रबंधक पर केस दर्ज किया गया है। पुलिस की शुरुआती जांच में सामने आया है कि पूल साइड पर रखे कूलर के तारों में पानी लगने से करंट फैल गया था।












Click it and Unblock the Notifications