घरों के बाहर 'गंदी हरकत' करते CCTV कैमरे में कैद हुईं ये 5 महिलाएं, देखें VIDEO

कोटा। कोरोना खौफ के बीच प्लास्टिक की थैली में थूक भरकर घरों में फेंकने के मामले में कोटा जिले की गुमानपुरा थाना पुलिस को बड़ी कामयाबी हासिल हुई है। पुलिस ने पांच महिलाओं को गिरफ्तार किया है। महिलाओं की यह अजीब हरकत एक घर के बाहर लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई थी। इसके बाद पूरा मामला उजागर हुआ था और पुलिस ने इनकी तलाश शुरू की थी।

कोटा वल्लभबाड़ी की घटना

कोटा वल्लभबाड़ी की घटना

गुमानपुरा पुलिस थाने के सीआई मनोज सिकरवार ने बताया कि 12 अप्रैल को वल्लभबाड़ी में कुछ महिलाएं घरों में गंदगी फेंककर चली गई थी। लोगों की शिकायत और सीसीटीवी कैमरे के फुटेज के आधार पर एसपी ने विशेष टीम बनाई, जिसने कुन्हाड़ी इलाके में दबिश देकर पांच महिलाओं को गिरफ्तार किया है। पांच महिलाएं बावरिया जाति से हैं। भीख मांगकर पेट भरती हैं। पुलिस की शुरुआती पूछताछ में उन्होंने बताया कि कई परिवार उन्हें भीख नहीं देते हैं। ऐसे में गुस्से में आकर वो इस तरह की हरकत करती हैं।

 कोरोना संक्रमण से संबंधित नहीं घटना

कोरोना संक्रमण से संबंधित नहीं घटना

सीआई मनोज सिकरवार के अनुसार आरोपित महिला माला, अनारिया, दुलारी, चंदा व आशा को न्यायालय में ​पेश किया जाएगा। पहले ये आशंका जताई जा रही थी कि ये महिलाएं थूक के जरिए कोरोना वायरस फैला रही हैं, मगर इनके पकड़े जाने के बाद खुलासा हो गया है कि ये सिर्फ भीख नहीं मिलने वाले घरों में गंदगी फेंककर चली जाती थी। कोरोना संक्रमण से इस घटना का कोई लेना-देना नहीं ​है।

इलाके में सैनेटाइजेशन का काम किया गया

दरअसल, 12 अप्रैल को इलाके में लगे सीसीटीवी कैमरो में कुछ महिलाएं रिकॉर्ड हुई हैं, जो थैलियों में थूंक लगाकर घरों में फेंकती नजर आई हैं। महिलाओं के इस तरह की हरकत ने हर किसी को दहशत में ला दिया है। वहीं, इलाके के लोगों ने इसकी सूचना अधिकारियों को दी। इसके बाद पुलिस भी मौके पर पहुंची और घटना के बारे में जानकारी ली। ऐसे में तत्काल ही इलाके में सैनेटाइजेशन का काम किया गया।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+